Dr Reddy's Lab Q1 Results: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज लैब ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. जून तिमाही में कंपनी को 1,392 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1,402 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था. इस दौरान आय में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई है.
अप्रैल से जून के दौरान डॉ रेड्डीज की कुल आय 14 फीसदी बढ़कर 7,672.70 करोड़ रुपए रही. पिछले साल की समान तिमाही में आय 6,738 करोड़ रुपए रही थी. अनुमान से बेहतर नतीजों के दम पर शेयर 29 जुलाई को एक्शन दिखा सकता है, जोकि शुक्रवार को 6892.15 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
अनुमान से बेहतर नतीजों से स्टॉक में दिखेगा जोश
एक्सचेंज फाइलिंग में DRL ने बताया कि Q1FY25 में प्रभावी टैक्स दरों के 26% होने से मुनाफे पर असर दिखा. जबकि नॉर्थ अमेरिका में जेनरिक सेल्स के अच्छे आंकड़ों से आमदनी में उछाल दर्ज की गई. बता दें कि ग्लोबल जेनरिक बिक्री में सालाना आधार पर 15% की ग्रोथ दर्ज की गई. भारत में हाल के लाइसेंस वैक्सीन पोर्टफोलियो के इंटीग्रेशन और नए लॉन्चेज और प्राइस में गिरावट से वॉल्युम बढ़ा. इसका असर जेनरिक सेल्स पर भी दिखा.

R&D पर खर्च बढ़ने से मार्जिन घटा
फार्मा कंपनी ने बताया कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्जिन में हल्की गिरावट रही, जोकि Q1 में 28.2% रही. सालभर पहले की समान तिमाही में EBITDA मार्जिन 29% रही थी. मार्जिन में गिरावट की वजह R&D पर खर्च बढ़ना रहा. Q1 में R&D पर खर्च कुल आय का 8.1% रहा, जोकि सालभर पहले 7.4% रहा था. दरअसल, R&D में बायोसिमिलर पाइपलाइन, सभी जेनरिक के साथ ऑंकोलॉजी एसेट में डेवलेपमेंट के प्रयास किए जा रहे. इसके जरिए भविष्य के ग्रोथ को टारगेट किया जा रहा.
विदेशों में कैसा रहा कंपनी का कारोबार
Q1 नतीजों को लेकर फार्मा कंपनी ने कहा कि नॉर्थ अमेरिका में आय 20 फीसदी बढ़ी है. बता दें कि डॉ रेड्डीज की कुल आय में नॉर्थ अमेरिकी कारोबार की हिस्सेदारी 50% है. कंपनी ने अप्रैल से जून के दौरान 3 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए. यूरोप में बेस कारोबार वॉल्युम में सुधार से आय 4% बढ़ी. इस क्षेत्र में कंपनी ने 20 नए प्रोडट्स लॉन्च किए. भारत में आय सालाना आधार पर 15% बढ़ी. मार्केट में कंपनी ने 13 नए ब्रांड लॉन्च किए.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications