Dr Reddys Share Price: शेयर बाजार में कारोबारी सत्र के चौथे दिन यानी गुरूवार को मार्केट की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। बाजार के दोनों बेंचमार्क गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इन दिनों कंपनियां अपने नतीजी जारी कर रही हैं। वहीं, दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने फाइनेंशियल ईयर 2025 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसके बाद आज गिरते हुए बाजार में डॉ. रेड्डीज के शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

आज कंपनी के शेयर ऐसे कर रहे हैं कारोबार
आज कारोबारी शेसन में डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के शेयर 2.37% तक तेजी के साथ 1277 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सत्र पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1247 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी की मार्केट कैप 1,06,504.34 करोड़ रुपए है। कंपनी पिछले 1 हफ्ते 1.05% का रिटर्न दिया है।
इस तिमाही में कंपनी को 1,417.8 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में 1.9% ज्यादा है। यह बढ़त भले ही बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन कंपनी ने चुनौतीपूर्ण हालातों के बावजूद मुनाफा बनाए रखा है।
रेवेन्यू में दो अंकों की बढ़त
डॉ. रेड्डीज ने तिमाही के दौरान 8,545.2 करोड़ रुपए का कुल रेवेन्यू हासिल किया है, जो पिछले साल की जून तिमाही के 7,671 करोड़ रुपए के मुकाबले 11.4% की ग्रोथ है। यह आंकड़ा कंपनी की मजबूती को दिखाता है, खासकर घरेलू और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग बनी रहने के कारण।
अमेरिका में बिक्री में गिरावट
हालांकि, उत्तर अमेरिका में कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका में डॉ. रेड्डीज की बिक्री 11% घटकर 3,412.3 करोड़ रुपए पर आ गई है। यह गिरावट वहां दवाओं की कीमतों में कमी, कॉम्पटीशन और कुछ प्रमुख प्रोडक्ट्स की मांग में कमी के कारण हुई है। अमेरिका कंपनी का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट बाजार है, ऐसे में यह गिरावट चिंता का कारण हो सकती है।
बाकी बाजारों से मिला सहारा
घरेलू बाजार और कुछ अन्य क्षेत्रों जैसे रूस, यूरोप और एशिया में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत में दवाओं की मांग में मजबूती और कंपनी की नई लॉन्च की गई दवाओं ने रेवेन्यू में योगदान दिया है।
भविष्य की योजनाएं
कंपनी अब अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर ज्यादा ध्यान दे रही है। साथ ही डिजिटल हेल्थ और टेक्नोलॉजी में भी निवेश बढ़ाया जा रहा है ताकि भविष्य में और अधिक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे जा सकें। अमेरिका में गिरती बिक्री से उबरने के लिए कंपनी नए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और रणनीतियों पर काम कर रही है।
निवेशकों के लिए संकेत
डॉ. रेड्डीज के ताजा नतीजे बताते हैं कि कंपनी स्थिर है और लंबी अवधि के लिए मजबूत स्थिति में है। अगर अमेरिका में सुधार देखने को मिलता है, तो कंपनी की आय और मुनाफा दोनों और बेहतर हो सकते हैं। निवेशकों को आने वाले क्वार्टर्स में कंपनी की ग्रोथ रणनीति पर नजर रखनी चाहिए।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
