कमाल का Whatsapp नं., पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी डॉक्यूमेंट करें डाउनलोड

नई दिल्ली, अगस्त 16। माईगव ने सरकारी सेवाओं को ओर आसान बनाने के लिए एक बड़ी पहल के रूप में यह घोषणा की है कि डिजिलॉकर सेवाओं का इस्तेमाल अब नागरिक व्हाट्सएप पर माईगव हेल्पडेस्क के जरिए कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर इन सेवाओं में डिजीलॉकर खाता बनाना, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड जैसे डॉक्युमेंट्स को शामिल हैं। माईगव हेल्पडेस्क अब डिजिलॉकर सेवाओं से शुरू होकर एकीकृत नागरिक सहायता और कुशल शासन के लिए बहुत सी सेवाएं प्रदान करेंगी।

दस्तावेज आसानी से डाउनलोड करें

दस्तावेज आसानी से डाउनलोड करें

नागरिकों को ये नई सेवा घरों पर इन निम्न डॉक्युमेंट्स को सरलता से पहुंचाने में सक्षम होगी। पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र, वाहन पंजीकरण प्रमाण-पत्र, बीमा पॉलिसी, बारहवीं कक्षा की अंक तालिका, बीमा पॉलिसी दस्तावेज। भारत में जितने भी लोग जो व्हाट्सएप का उपयोग करते है। वे + 91 9013151515 पर केवल नमस्ते लिख कर चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं। डिजीलॉकर में पहले से ही लगभग 100 मिलियन से अधिक लोग पंजीकृत है और 5 बिलियन से अधिक दस्तावेज जारी किए जा चुके है।

कोरोना के समय जरूरी जानकारी के रूप में काम किया

कोरोना के समय जरूरी जानकारी के रूप में काम किया

व्हाट्सएप नंबर पर मार्च 2020 में अपने लॉन्च के बाद माईगव हेल्पडेस्क ने व्यक्तियों को कॉविड से संबंधित जानकारी के प्रमाणित स्त्रोतों के साथ-साथ वैक्सीन लेने के लिए टाइम डिसाइड करने और वैक्सीन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने जैसे कोरोना महामारी से समय सभी जरूरी जानकारी के रूप में काम किया। 80 मिलियन से अधिक यूजर्स अब तक इस हेल्पडेक्स से जुड़ चुके है और साथ ही 33 मिलियन से अधिक वैक्सीन प्रमाणपत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं।

यह सार्वजनिक सेवाओं के वितरण को सुगम और बेहतर

यह सार्वजनिक सेवाओं के वितरण को सुगम और बेहतर

यह सेवाएं व्हाट्सएप पर लाखों लोगो को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगी और मोबाइल की मदद से प्रमाणित डाक्यूमेंट्स और जानकारियों तक पहुंच स्थापित करने में मदद करेंगी। यह सार्वजनिक सेवाओं के वितरण को सुगम और बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+