नई दिल्ली, जुलाई 15। यदि आपका पीएफ खाता हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। जरुरत के व्यक्त आप पीएफ खाते से दो गुना पैसा निकाल सकते हैं। कोरोना के समय बहुत सारे लोगो की नौकरी भी चली गयी थी कोरोना के दौरान अचानक से आए खर्च से निपटने के लिए पीएफ मददगार साबित हुआ। पहले ईपीएफओ ने कर्मचारियों को नॉन रिफंडेबल एडवांस पैसा निकालने की अनुमित नहीं दी थी।
पैसा निकालने की राशि दो गुना
कोरोना के कारण लोगो को हो रही दिक्कतो को देखते हुए सरकार ने एक बार नॉन रिफंडेबल एडवांस पैसा निकालने की अनुमति दी, जो आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत बनी। इसके कुछ महीनों बाद सरकार ने इसके जरिए पैसा निकालने की राशि को दो गुना कर दी।
पैसे निकालने के क्या हैं नियम
पीएफ खाता धारक 3 महीने की बेसिक सैलरी या खाते के बैलेंस का 75% पैसा, जो भी कम हो निकाल सकता है। पैसा निकालने के लिए आपको ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप इन पैसो को आसानी से ऑनलाइन ही घर बैठे पैसा निकाल सकते हैं। पैसा निकालने की प्रकिया करने के बाद आपके द्वारा दिए गए सेविंग या सैलरी खाता में पैसा आ जाएगा।
पीएफ खाते से पैसे निकालने की प्रकिया
1.पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको उनकी वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ में जाना होगा। उसके बाद आपको यूआरएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगइन करना होगा।
2.लॉगइन करने के बाद आपको ऑनलाइन सर्विस पर जाना है। उसके बाद आपको अपना पैसा क्लेम करने के लिए फार्म चूज करना है। इसके बाद स्कीन में नया पेज खुलेगा, उसमें पूछी गई सभी जानकारी को आपको भरना है। आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी कंफर्म करनी है।
3.उसके बाद आपसे सर्टिफेकेट ऑफ अंडरटेंकिग मांगा जाएगा। ड्रॉप डाउन मैन्यू से एडवांस पीएफ फार्म सिलेक्ट करें। इसके बाद महामारी प्रकोप के रूप में पैसा निकालने का ऑप्सन चूज कीजिए।
4.अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे लिख कर सबमिट करें। इसके बाद आधार कार्ड के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर में ओटीपी आएगा, जिसे कंफर्म कर देना है। इसके बाद आपका पैसा निकालने का आवेदन सबमिट हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
