नई दिल्ली, मई 8। भारत में इस समय बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। संभावना है कि आगे तापमान और बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपने अभी तक एयर कंडीशनर (एसी) नहीं खरीदा तो फटाफट खरीद लें। अगर आपका इरादा हाल फिलहाल में एसी खरीदने का है तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी। दरअसल हम यहां आपको एक एसी की जानकारी देंगे, जो आपको डबल फायदा देगा। हाल ही में चीन की कंपनी शिओमी ने एक नया एसी लॉन्च किया है, जो बेस्ट कूलिंग के साथ साथ फ्रेश एयर भी देता है। यानी आपको एक ही प्रोडक्ट में दो फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं इस एसी की बाकी डिटेल।
कितनी है कीमत
कंपनी ने अपने नये एसी को चीन में प्री-सेल के लिए उतारा है। इस एसी की कीमत 45,500 रु है। मगर प्री-ऑर्डर करने वालों को यह एसी 28,500 रु में मिल सकता है। इस एसी को शिओमी ने अपने मीजिया ब्रांड के तहत पेश किया है। मीजिया फ्रेश एयर कंडीशनर एक एंट्री लेनल एसी होगा, जो 3500 वाट की कूलिंग कैपेसिटी और 4900 वाट की हीटिंग कैपिसिटी के साथ आएगा।
जानिए बाकी खासियतें
मीजिया फ्रेश एसी में चार-लेयर वाले एचईपीए फिलर दिए गए हैं। साथ ही यह माइक्रो-पॉजिटिव प्रेशर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि कन्वेंशनल एयर कंडीशनर फंक्शन के अलावा नया एसी फ्रेश एयर भी देगा। यानी एक तरह से यह एसी टू-इन-वन डिवाइस के रूप में काम करेगा। आपको घर में अलग से फ्रेश एयर डिवाइस के लिए पैसे नहीं खर्च करने होंगे।
कैसे होगा घर में फिट
इस एसी को घर में फिट करने के लिए आपको कहीं भी छेद नहीं करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे चालू करने पर यह एसी हवा में से पीएम2.5, फॉर्मेल्डीहाइड और वॉलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स को हटा देगा। इस एसी में पूरे घर के लिए इंटेलिजेंट इंटर-कनेक्शन सपॉर्ट भी मौजूद है। कुल मिला कर यह एसी आज के जमाने के हिसाब से आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक दम परफेक्ट है। आगे हम आपको एक नये तरह के एसी की जानकारी देंगे।
कपडों में पहनने वाला एसी
इससे पहले जापान की कंपनी सोनी ने एक नये तरीके का एसी लॉन्च किया था, जिसे कपड़ों के नीचे पहना जाता है। सोनी ने एक नया डिवाइस लॉन्च किया था, जिसे रेयॉन पॉकेट 2 नाम दिया गया। इस डिवाइस को फिलहाल जापान में ही लॉन्च किया गया है। छोटे आकार वाला ये एक एसी डिवाइस है। इस डिवाइस को कपड़ों के नीचे पहनने के लिए तैयार किया गया है।
करता है फास्ट कूलिंग
रेयॉन पॉकेट 2 इस डिवाइस का दूसरा वेरिएंट है। ये अपने पहले वेरिएंट की तरह ही है। कंपनी के अनुसार इसके हार्डवेयर में कुछ बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने नये संस्करण के लिए दावा किया है कि ये पिछले मॉडल के मुकाबले डबल स्पीड से गर्मी को अवशोषित करेगा। इसका मतलब है कि नया डिवाइस अब पहले से ज्यादा तेजी से कूलिंग करेगा। इससे आपको ज्यादा और दोगुनी रफ्तार से ठंडक मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications