नयी दिल्ली। एक बार फिर से देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी तेज है, मगर बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के मामले नये रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस बीच एक दिलचस्प खबर सामने आई है। दरअसल एक जगह कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बदले सोना और अन्य गिफ्ट दिए जा रहे हैं। जी हां ये कोई अफवाह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के राजकोट में ऐसा हो रहा है। आइए जानते हैं मामले की पूरी डिटेल।
मिल रहे सोने के गिफ्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 की वैक्सीन लगवाना स्वैच्छिक है, लेकिन गुजरात के राजकोट में सुनार समुदाय वैक्सीन लगवाने वालों को मुफ्त में गिफ्ट दे रहे हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार इन फ्री गिफ्ट में महिलाओं को एक 'गोल्ड नोज पिन' और पुरुषों को एक हैंड ब्लेडर मिल रहा है। ये गिफ्ट उन सभी को मिल रहा है, जो समुदाय द्वारा स्थापित किए गए शिविर में कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं।
कितने लोगों को लगी वैक्सीन
सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 1 अप्रैल से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को रात 8 बजे तक देश भर में कुल 7,44,42,267 वैक्सीन डोज रजिस्टर्ड की गयी हैं, जिनमें स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन कर्मचारी और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल हैं।
कल कितने मामले आए
पिछले 24 घंटों में (आज सुबह तक) 93,000 से अधिक नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। भारत में इतने कोविड-19 के मामले सितंबर 2020 में आ रहे थे। 11 सितंबर 2020 को भारत में 96,551 मामले दर्ज किए गए थे, जो अब तक के एक दिन में सर्वाधिक मामले रहे हैं। जैसे-जैसे कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं अधिकारी अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने पर ध्यान दे रहे हैं। कई राज्य सरकारों ने केंद्र से 45 साल के उम्र के प्रतिबंध को कम करने और सभी के लिए वैक्सीनेशन शुरू करने का आग्रह किया है।
गुजरात में कौन से क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित
जिन 5 राज्यों में सबसे अधिक मामले दिख रहे हैं उनमें गुजरात शामिल नहीं है। मगर राज्य में 3 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच एक्टिव कोविड-19 मामलों की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है। शनिवार को गुजरात में कुल 2815 संक्रमण के मामले आए, जो एक दिन में सर्वाधिक हैं। सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद राज्य के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं।
नये रजिस्ट्रेशन रोकने का आदेश
कोरोना टीकाकरण अभियान का काफी विस्तार हुआ। इसे देखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों के नए रजिस्ट्रेशन को रोकने के लिए कहा है। लेकिन जो पहले से रजिस्टर्ड हैं और अभी तक वैक्सीन नहीं मिली है, उन्हें वैक्सीन दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications