Trump-Xi Meeting; Trump Tariff: टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन में चल रहे ट्रेड वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को दक्षिण कोरिया के बुसान में अहम मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच एक घंटे 40 मिनट तक बातचीत चली।
बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें सबकी नजरें टैरिफ को लेकर होने वाली बातचीत पर रही। इस बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन पर फेंटेनिल से जुड़े टैरिफ में 10 फीसदी कटौती पर सहमति जताई है। यानी अमेरिका ने चीन पर फेंटेनाइल से जुड़े टैरिफ को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है।

चीन पर टैरिफ घटकर 47 फीसदी रह गया
ट्रम्प ने कहा कि दोनों देश ट्रेड और रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे मसलों पर कई अहम पॉइंट्स पर एक नतीजे पर पहुंच गए हैं। साथ में चीन पर लगे कुल टैरिफ 57 प्रतिशत से घटाकर 47 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि फेंटेनाइल एक खतरनाक और अत्यधिक नशे की लत वाला ड्रग है। अमेरिका का कहना है कि इस ड्रग का एक बड़ा प्रतिशत चीन में बनाया जाता है और वहां से सप्लाई किया जाता है।
वहीं, 10 प्रतिशत टैरिफ कम किए जाने के बदले में चीन ने अमेरिका से अमेरिकी सोयाबीन की खरीद फिर शुरू करने, रेयर अर्थ एक्सपोर्ट को सुचारू रखने और फेंटेनिल की अवैध तस्करी पर सख्ती बरतने का वादा किया है।
बता दें कि चीन ने 1 नवंबर से रेयर अर्थ एलिमेंट्स के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद अमेरिका ने इसी तारीख से चीन पर 100 प्रतिशत का एडिशनल टैरिफ और अन्य व्यापार प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। हालांकि, अब ट्रम्प ने इस बैठक के बाद कहा है कि चीन के साथ रेयर अर्थ एलिमेंट्स का मसला भी सुलझ गया है।
चीन के साथ रिश्ते अच्छे लेकिन टफ निगोशिएटर हैं जिनपिंग: ट्रम्प
बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि चीन के साथ रिश्ते बहुत अच्छे हैं। मुझे यकीन है कि वो (शी जिनपिंग) आने वाली दिक्कतों को रोकने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। साउथ कोरिया के बुसान में शी जिनपिंग के साथ मुलाकात को ट्रम्प ने 'अमेजिंग' करार दिया। उन्होंने जिनपिंग को एक महान नेता और 'टफ निगोशिएटर' बताया है।
ट्रम्प ने चीन के साथ संबंधों को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि लंबे समय तक हमारे बीच शानदार रिश्ते बने रहेंगे। बता दें कि इससे पहले ट्रम्प ने भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान नेता और अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए कहा था कि भारत के साथ अच्छे हैं, लेकिन मोदी एक टफ निगोशिएटर हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications