Donald Trump, Traiff, India-US Trade Talk : अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के बाद दोनों देशों में बढ़ी तकरार के बीच अब डोनाल्ड ट्रम्प के सुर बदल गए हैं। हाल में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बार फिर से एक बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, भारत पर टैरिफ लगाए जाने को लेकर अपनी 'गलती' स्वीकार कर चुके ट्रम्प ने एक बार फिर से अपने फैसले को लेकर अपनी गलती स्वीकार की है। डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वीकार किया है कि रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाने से भारत और अमेरिका के बीच संबंध खराब हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे भारत के साथ 'दरार' पैदा हुई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि रूसी तेल की खरीद पर भारत पर 50% टैरिफ लगाने से दोनों देशों के संबंधों में खटास आई है। ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "देखिए, भारत उनका (रूस का) सबसे बड़ा ग्राहक था। मैंने भारत पर 50% टैरिफ लगाया क्योंकि वे रूस से तेल खरीद रहे हैं। यह कोई आसान काम नहीं है।"
भारत पर लागू हैं 50 प्रतिशत टैरिफ
ट्रम्प ने 'फॉक्स एंड फ्रेंड्स' कार्यक्रम में कहा, "यह एक बड़ी बात है... और इससे भारत के साथ मतभेद पैदा होते हैं।" बता दें कि ट्रम्प ने पहले भारत से आयात पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया, फिर कहा कि 27 अगस्त से इसे दोगुना करके 50% कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अब भारत पर कुल 50 फीसदी का टैरिफ लागू है।
भारत का रूस से तेल खरीदना जारी
इस बीच, भारत ने कहा है कि वह रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा और कहा है कि वह राष्ट्रीय हित और बाजार की गतिशीलता को ध्यान में रखकर ऐसा कर रहा है।
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता
शुक्रवार को ट्रम्प के करीबी सहयोगी और भारत में अमेरिकी राजदूत पद के लिए नामित सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच 'गहरी दोस्ती' पर ज़ोर दिया और बताया कि दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 'बहुत दूर नहीं' हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार हर साल 190 अरब डॉलर से अधिक का होता है।
ट्रम्प ने पीएम मोदी को बताया था अच्छा दोस्त
मंगलवार (9 सितंबर) को डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह आने वाले हफ्तों में अपने 'बहुत अच्छे दोस्त' प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने पुष्टि की कि उनका प्रशासन दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए भारत के साथ बातचीत जारी रखेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि भारत-अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, "भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएँ भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।"
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
