Pharma Stocks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के अनुसार, कोई भी देश जितना अमेरिका इंपोर्ट पर टैरिफ लगाता है उसका आधा हिस्सा अमेरिका उसी देश पर लगाएगा। 'रेसिप्रोकल टैरिफ' के तहत भारतीय इंपोर्ट पर अमेरिका 26% टैरिफ लगाएगा। ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा से भारत के अलावा चीन और वियतनाम समेत 180 से अधिक देश पर असर पड़ेगा।
'रेसिप्रोकल टैरिफ' के तहत यूएस ने चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, दक्षिण कोरिया पर 25%, भारत पर 26%, जापान पर 24%, और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा।

भारत शेयर बाजारों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का असर (Trump Tariffs Affect Pharma Shares)
डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था लेकिन फिलहाल निचले स्तरों से रिकवरी होते हुए नजर आ रही है। सेंसेक्स 244 अंक फिसलकर 76,372 पर ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 64 अंक गिरकर 23,268 पर ट्रेड कर रहा है। फिलहाल, आईटी सेक्टर में 3% की बिकावली, ऑटो में 0.94% और फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.09% की बिकवाली देखी जा रही है। लेकिन रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बीच फार्मा सेक्टर में आज उछाल देखा जा रहा है।
इन फार्मा स्टॉक्स में उछाल (Pharma sector stocks news)
आज निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2.68 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है। सन फार्मा के शेयरों में 3% का उछाल आया है। शेयर प्राइस 1,778.90 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसी के साथ डॉ रेड्डी के शेयर 1.87% का उछाल गए है और ऐसे में शेयर प्राइस 1,170 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है।
अरबिंदो फार्मा के शेयर 2.32% तक उछल गए हैं। ग्लैंड फार्मा के शेयर 3.99% उछल गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ से फार्मा को बाहर रखा है और ये अमेरिका के मार्केट में मौजूदा रहने वाली इंडियन फार्मा कंपनियों के लिए अच्छी खबर है। इस वजह से इस सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है।
ये स्टॉक्स फिसले (Donald Trump Reciprocal Tariffs News)
रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बीच आज आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी आईटी 3.60% फिसल गया है। आज टीसीएस के शेयर 3% तक फिसल गए हैं। इसके अलावा इंफोसिस के शेयर 2.96% तक लुढ़कर ट्रेड कर रहे हैं। HCL Tech के शेयर 3.33% तक गिर गए हैं। रेसिप्रोकल टैरिफ की वजह से ग्लोबल ट्रेड वॉर का डर देखने को मिल रहा है। यूएस में मंदी की आशंका से आईटी सेक्टर में ये गिरावट देखी जा रही है।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
