Putin-Zelenskyy Meeting : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार साल से जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए जोरों शोरों से कवायद की जा रही है। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने 15 अगस्त को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) से अलास्का में मुलाकात के बाद उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy) और यूरोपिय नेताओं संग बैठक की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स के साथ मीटिंग की। इस बैठक में रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर कोई सहमति नहीं बनी। ट्रम्प ने बैठक के बाद कहा कि फिलहाल इतनी जल्दी सीजफायर संभव नहीं है।
ट्रम्प ने पुतिन से की बात
हालांकि, इस मीटिंग में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। मीटिंग के बाद ट्रम्प ने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर काम करेंगे। वहीं, रूसी राष्ट्रपति ऑफिस (क्रेमलिन) ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीटिंग रोककर पुतिन से फोन पर करीब 40 मिनट बात की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावना से बहुत खुश हैं और जल्द ही जेलेंस्की और पुतिन की मुलाकात होगी, जिसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
ट्रंप ने कहा, "बैठकों के खत्म होने पर, मैंने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया और राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच निर्धारित स्थान पर बैठक की व्यवस्था शुरू की।" ट्रंप ने कहा कि इसके बाद वह यूक्रेनी और रूसी नेताओं के साथ तीन-तरफा शिखर सम्मेलन करेंगे। यानी उस बैठक में ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की- तीनों साथ बैठेंगे।
बैठक के बाद जेलेंस्की ने इस प्रस्तावित द्विपक्षीय बैठक के बारे में बोलते हुए कहा कि हमें (रूस-यूक्रेन) बिना शर्त मिलना चाहिए और युद्ध समाप्ति के आगे के रास्ते के बारे में सोचना चाहिए।
पुतिन-जेलेंस्की की जल्द होगी मुलाकात? (Putin-Zelenskyy Meeting)
व्हाइट हाउस में बैठक खत्म ने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि ओवल ऑफिस में हुई बैठक के दौरान हमने यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा की जो अमेरिका के साथ समन्वय में विभिन्न यूरोपीय देशों द्वारा प्रदान की जाएगी। रूस-यूक्रेन के लिए शांति की संभावना को लेकर सभी बहुत खुश हैं।
इस दौरान पुतिन ने रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच सीधे बातचीत का समर्थन किया। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने बताया कि ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत के दौरान पुतिन 15 दिन के भीतर जेलेंस्की से मुलाकात को राजी हो गए। मीटिंग के बाद जेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि यूक्रेन सुरक्षा गारंटी के बदले यूरोप के पैसों से 90 अरब डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रुपए) के अमेरिकी हथियार खरीदेगा।
बैठक में कौन-कौन रहे शामिल?
इस बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की के अलावा सात यूरोपीय नेता शामिल थे जिनमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, नाटो महासचिव मार्क रूट और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हैं।
बैठक के बाद ट्रम्प की बड़ी बातें
- आज की बैठक का नतीजा चाहे जो भी हो, यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन बना रहेगा।
- यूक्रेन भले ही नाटो का मेंबर नहीं बनेगा लेकिन अमेरिका, यूक्रेन को बहुत अच्छी सुरक्षा देगा।
- यूक्रेन में शांति बनाए रखने के लिए अमेरिकी सैनिक भेजने पर विचार कर सकता हूं।
- युद्ध जरूर खत्म होगा, लेकिन ये कब होगा, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।
- रूस, यूक्रेन और अमेरिका की एक बैठक होगी और उसमें युद्ध खत्म होने की संभावना है।
- युद्ध तब खत्म होगा, जब उसका समय आएगा। मैं ठीक-ठीक नहीं बता सकता, लेकिन यह खत्म होगा।
- जंग रोकने के बारे में बातचीत करने के लिए सीजफायर की जरूरत नहीं है।
- जंग खत्म करने के लिए डिप्लोमैटिक रास्ता अपनाने को तैयार, जमीन की अदला-बदली मंजूर नहीं।
- जंग खत्म होने के बाद ही वह राष्ट्रपति चुनाव हो सकते हैं। जंग जारी रहते हुए यह मुमकिन नहीं।
- अमेरिका के हथियार यूक्रेन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं और किसी के पास वैसा हवाई रक्षा सिस्टम नहीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications