Trump Tariff Threat to India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर से भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। ट्रंप एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि अगर नई दिल्ली रूसी तेल से जुड़ी चिंताओं पर मदद नहीं करता है, तो अमेरिका भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ा सकता है।

ट्रंप ने कहा कि"...वे मुझे खुश करना चाहते थे, असल में... पीएम मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं। वह एक अच्छे इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना जरूरी था। वे ट्रेड करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं,"।
पहले से भारत पर लगा है टैरिफ
अमेरिका, जो पहले से ही भारत के साथ अपना ट्रेड डेफिसिट कम करने की कोशिश कर रहा था, उसने पिछले साल रूसी तेल की भारी खरीदारी के लिए सजा के तौर पर भारतीय सामानों पर इंपोर्ट टैरिफ दोगुना करके 50% कर दिया था। दोनों देश अभी एक संभावित ट्रेड डील पर बातचीत कर रहे हैं, हालांकि ये बातचीत कई बार तनावपूर्ण रही है।
रुस से लगातार तेल खरीद रहा भारत!
2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत रियायती रूसी समुद्री कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया। लेकिन इन खरीदों से पश्चिमी देशों में गुस्सा भड़का है, जिन्होंने रूस के एनर्जी सेक्टर बैन प्रतिबंध लगाए हैं, यह तर्क देते हुए कि तेल से होने वाली कमाई मॉस्को के युद्ध प्रयासों को फंड करने में मदद करती है। रूसी तेल के मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन के लगातार विरोध के बावजूद, भारत ने लगातार यह कहा है कि उसकी एनर्जी पॉलिसी बाजार में उपलब्धता और भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों पर आधारित हैं। नई दिल्ली ने तर्क दिया है कि उसके खरीदने के फैसले राजनीतिक दबाव के बजाय आर्थिक विचारों से तय होते हैं।
ट्रंप का यू-टर्न!
अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी महीनों बाद आई है, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। अक्टूबर में, 50% टैरिफ लागू होने के कुछ ही हफ़्ते बाद, ट्रम्प ने कहा था, "कोई तेल नहीं होगा। वह तेल नहीं खरीद रहे हैं।" हालांकि, भारत ने इस दावे का कड़ाई से खंडन किया था, और कहा था कि ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications