Donald Trump India Visit, Quad Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के बाद भी मनचाहा परिणाम न मिलने से उनकी चिढ़ बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट से अब और लगाया जा सकता है।
दरअसल, ट्रम्प की भारत यात्रा पर अब अनिश्चितता का साया मंडरा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस साल के अंत में भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन (QUAD Summit 2025) में शामिल होने के लिए के दिल्ली नहीं जाएंगे।

अमेरिकी अखबार में शनिवार (30 अगस्त, 2025) को छपी इस रिपोर्ट में ट्रम्प के कार्यक्रम से जुड़े सूत्रों का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने पहले प्रधानमंत्री मोदी को सूचित किया था कि वे साल के अंत में भारत आएंगे, लेकिन अब उन्होंने इस प्लान को कैंसिल कर दिया है। इस रिपोर्ट में किए गए दावे पर फिलहाल अमेरिका और भारत, दोनों ही सरकारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
एनवाईटी की रिपोर्ट 'द नोबेल प्राइज एंड ए टेस्ट टेलीफोन कॉल: हाउ द ट्रंप-मोदी रिलेशनशिप अनरेवल्ड' में ट्रंप के शेड्यूल से परिचित लोगों का हवाला देते हुए कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को पहले क्वाड समिट के लिए भारत आने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब वे दिल्ली यात्रा की उनकी कोई योजना नहीं है।
रिपोर्ट में दोनों नेताओं के बीच संबंधों के बिगड़ने का विस्तार से जिक्र किया गया है। हालांकि टैरिफ को लेकर दोनों देशों में चल रहे तनाव के बीच यह खबर बहुत मायने रखता है।
कब होगा क्वाड समिट?
भारत नवंबर में नई दिल्ली में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। इस समिट में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता हिस्सा लेंगे। चारों देशों ने मिलकर एक समूह बनाया है जिसे क्वाड कहा जाता है।
ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत यानी जनवरी 2025 में अमेरिका ने क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की थी लेकिन अब, व्यापारिक तनाव और कूटनीतिक मतभेदों के कारण यह गठबंधन कमजोर पड़ता दिख रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार संबंधों में खटास की शुरुआत मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिनों के संघर्ष से हुई। ट्रम्प ने बार-बार दावा किया कि उनके कहने पर ही भारत-पाकिस्तान में सीज़फायर हुआ लेकिन भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
अमेरिकी दूतावास का ने दिया ये जवाब
भारत में अमेरिकी दूतावास ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास इसको लेकर कोई सूचना नहीं है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए व्हाइट हाउस से संपर्क करना चाहिए।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
