नयी दिल्ली। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कारोबार काफी बड़ा है। वे एक सफल बिजनेसमैन हैं। उनका बिजनेस अमेरिका से भारत तक फैला है। सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने 2017 में भारत में 1,45,400 डॉलर या 1.07 करोड़ रु टैक्स भी दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रम्प ने अपने राष्ट्रपति के कार्यकाल के पहले साल यानी 2017 में अमेरिका में सिर्फ 750 डॉलर का ही टैक्स दिया। ट्रम्प ने भारत में फैले अपने कारोबार से 23 लाख डॉलर की इनकम भी हासिल की है। गौरतलब है कि ट्रम्प रियल एस्टेट के दिग्गज कारोबारी हैं। अमेरिका में मौजूद ट्रम्प टावर काफी मशहूर है। अमेरिका की ही तरह ट्रम्प भारत सहिक कई देशों में ट्रम्प टावर तैयार की हैं।
भारत में कहां है ट्रम्प टावर
आपको ये बात थोड़ी चौंकाने वाली लग सकती है मगर भारत में 2 साल पहले ही ट्रम्प टावर का उद्घाटन कर दिया गया था। महाराष्ट्र के पुणे शहर के कल्याणी नगर में ट्रम्प टावर मौजूद है, जिसका उद्घाटन 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने किया था। मालूम हो कि इस इमारत के निर्माण में भारतीय रियल एस्टेट कंपनी पंचशील डेवलपर्स की मदद ली गयी।
बेहद शानदार है ये बिल्डिंग
पुणे में मौजूद ट्रंम्प टावर एक 23 मंजिल वाली बिल्डिंग है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस टावर में एक फ्लैट लगभग 15 करोड़ रु का है। सहूलियत के हिसाब से ये टावर बेहद शानदार है। बता दें कि ये इको फ्रेंडली बिल्डिंग है, जिसमें 2 टावर हैं। इस लिहाज से ये कुल 46 अपार्टमेंट्स वाली बिल्डिंग है। इसके निर्माण की शुरुआत 2012 में हुई थी। इसे बन कर तैयार होने में 7 साल का समय लगा। ट्रंप टावर का बाहरी हिस्से को पूरी तरह कांच से तैयार किया गया है।
भारत और ट्रम्प
असल में भारत उत्तरी अमेरिका के बाहर ट्रम्प के रियल एस्टेट कारोबार का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है। 2013 में भारतीय बाजार में प्रवेश करने के बाद से न्यूयॉर्क स्थित ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन ने घरेलू कंपनियों के साथ 1.5 अरब डॉलर की इनकम क्षमता वाले लक्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं। पुणे के अलावा मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता में भी ट्रम्प टावर मौजूद हैं या तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा गुरुग्राम में उनकी एक ऑफिस टावर भी है।
कौन हैं भारत में ट्रम्प के पार्टनर
ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन के भारत में बिजनेस पार्टनर्स में पंचशील रियल्टी, मैक्रोटेक डेवलपर्स, एम3 एम इंडिया और यूनिमार्क ग्रुप शामिल हैं। ट्रम्प टॉवर मुंबई मैक्रोटेक डेवलपर्स द्वारा निर्मित 75 मंजिला इमारत है। गुरुग्राम में ट्रम्प टावर्स के लिए ट्रम्प के साझेदार एम 3 एम इंडिया और ट्रिबेका डेवलपर्स हैं। भारत में लेटेस्ट ट्रम्प टावर्स प्रोजेक्ट कोलकाता में यूनिमार्क ग्रुप के साथ साझेदारी में बनाई जा रही है। आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता और गुरुग्राम आवासीय प्रोजेक्ट्स के डेवलपर्स ने घर खरीदारों के लिए न्यूयॉर्क की तीन दिवसीय यात्रा भी आयोजित की। करीब 150 मेहमान अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर से मिले भी। भारत में बिजनेस की बात करें तो उन्होंने रियल एस्टेट के अलावा भी कई सेक्टरों में निवेश किया हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications