नयी दिल्ली। भारत के बाद अमेरिका में भी टिकटॉक बंद होने की अटकलें तेज हो गई थीं। मगर फिलहाल अमेरिका में टिकटॉक बंद नहीं होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एक समझौते का समर्थन किया है जो टिकटॉक को अमेरिका में काम करना जारी रखने की अनुमति देगा। ये उनके उस फैसले के उलट है जिसमें चीन की बाइटडांस को इस वीडियो ऐप से विनिवेश करने के लिए कहा गया था। अमेरिका के कमर्शियल डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को कहा था कि यह इस ऐप के नए डाउनलोड और अपडेट को ब्लॉक करेगा। इस घोषणा के बाद बाइटडांस टिकटॉक को कार्रवाई से बचाने के लिए हाथ-पैर मार रही थी।

क्या है अमेरिका की चिंता
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की थी कि ऐप का उपयोग करने वाले 10 करोड़ अमेरिकियों का पर्सनल डेटा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी वाली सरकार के पास पहुंचाया जा रहा है। ट्रम्प ने बाइटडांस के टिकटॉक को बेचने के लिए 14 अगस्त को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। मगर अब टिकटॉक और ऑरेकल के बीच डील हो गई है, जिसे ट्रम्प ने हरी झंडी दिखा दी है।
क्या है समझौता
टिकटॉक और ऑरेकल के बीच हुई डील विनिवेश के बजाय एक साझेदारी के रूप में तैयार की गई है। टिकटॉक का मालिकाना हक अब एक नई कंपनी टिकटॉक ग्लोबल के पास होगा और इसका मुख्यालय अमेरिका में होगा। ऑरेकल कॉर्प टिकटॉक ग्लोबल में 12.5% हिस्सेदारी लेगी और अपने सभी अमेरिकी उपयोगकर्ताओं का डेटा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए अपने क्लाउड पर संग्रहीत करेगा। रिटेल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट ने कहा कि वह टिकटॉक ग्लोबल में 7.5% हिस्सेदारी खरीदेगी। इधर जून में चीन-भारत के बीच हुए सीमा विवाद के बाद केंद्र सरकार ने चीन के 59 मोबाइल ऐप्प को बैन कर दिया था। इनमें टिकटॉक और हेलो शामिल थीं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
