Trump's Tariff Announcement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी तरह से पारस्परिक टैरिफ (रेसिप्रोकल टैरिफ) ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने ऐलान साफ किया कि अमेरिका किसी देश के अमेरिकी इंपोर्ट पर लगाए गए टैरिफ का आधा हिस्सा लगाएगा. इसके तहत भारतीय इंपोर्ट पर 26% टैरिफ लगाया जाएगा.
सभी ट्रेप पार्टनर्स पर लगेगा टैरिफ
ट्रम्प ने सभी देशों पर लागू होने वाला 10% का सार्वभौमिक बेसलाइन टैरिफ भी पेश किया. उन्होंने व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन से यह घोषणा की, जिसमें स्टील और ऑटो कर्मचारी मौजूद थे. 2 अप्रैल को "लिबरेशन डे" के रूप में बताते हुए ट्रम्प ने इस कदम को अमेरिका की "आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा" और अमेरिकी इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक बताया.
टैरिफ को ऐलान के दौरान प्रेसिडेंट ट्रंप ने भारत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब बात टैरिफ की आती है तो यह बहुत, बहुत कठिन देश है. हालांकि, ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की. अमेरिकी प्रेसिडेंट ने कहा कि मोदी मेरे बड़े अच्छे मित्र हैं. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आप मेरे अच्छे मित्र हैं लेकिन आपने टैरिफ के लिहाज से अच्छा बर्ताव नहीं किया, जोकि 52% चार्ज रहे.
भारत के एक्सपोर्ट पर असर
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है, जिसके प्रमुख निर्यातों में धातु अयस्क और रत्न, विद्युत उपकरण, फार्मास्यूटिकल्स और वस्त्र शामिल हैं. हालाँकि सेमीकंडक्टर, फर्नीचर और रबर जैसे क्षेत्र अमेरिका को निर्यात का एक छोटा हिस्सा बनाते हैं, लेकिन वे अमेरिकी मांग पर बहुत अधिक निर्भर हैं. बता दें कि सेमीकंडक्टर एक्सपोर्ट का 85% हिस्सा अमेरिकी बाजार का है.

टैरिफ से इन सेक्टर पर पड़ेगा असर
प्रस्तावित टैरिफ ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स और सेमीकंडक्टर चिप्स जैसे इंडस्ट्री को खास तौर से प्रभावित कर सकते हैं. गैर-टैरिफ बाधाएं इन क्षेत्रों को और अधिक खतरे में डाल सकती हैं. ट्रम्प की पॉलिसीज का टारगेट टैक्सेज और नेशनल डेट को कम करने के लिए भरपूर रेवेन्यू पैदा करते हुए जॉब्स और फैक्ट्रीज को अमेरिका में वापस लाना है.
भारत और अमेरिका टैरिफ तुलना
कैटेगरी अमेरिकी इंपोर्ट पर भारत का टैरिफ भारतीय इंपोर्ट पर अमेरिकी टैरिफ
सभी प्रोडक्ट 13.7% 3.7%
एग्री प्रोडक्ट्स 40.6% 6.6%
नॉन-एग्री प्रोडक्ट्स 11.6% 3.4%
(यह डेटा WTO IDB और ट्रेड डेटा मॉनिटर से प्राप्त सरल औसत MFN (सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र) लागू दरों को दर्शाता है.)
अमेरिका को भारत के एक्सपोर्ट का एनलिसिस
एक्सपोर्ट कैटेगरी वैल्यू (USD) अमेरिकी एक्सपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी
इलेक्ट्रानिक्स 11.1 बिलियन डॉलर 14.3%
रत्न एवं आभूषण 9.9 बिलियन डॉलर 12.8%
(भारत से अमेरिका को कुल एक्सपोर्ट 78 अरब डॉलर का है)
4 अप्रैल से लागू होगा टैरिफ
ट्रम्प ने कहा कि कई देशों ने गैर-मौद्रिक बाधाओं के साथ हम पर निशाना साधा है. उन्होंने पारस्परिक टैरिफ के औचित्य के रूप में मुद्रा हेरफेर और बौद्धिक संपदा की चोरी जैसे मुद्दों का हवाला दिया. विदेश में बने ऑटोमोबाइल पर 25% का नया टैरिफ 2 अप्रैल की मिड नाइड ET (4 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे IST) से लागू होगा.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications