DOMS Industries IPO News: आज डोम्स इंडस्ट्री का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दिया गया है। इसे सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर तक है। आपको बताते चलें कि यह 750 से लेकर 790 रुपए पर इक्विटी शेयर की प्राइस बैंड के साथ आ रहा है। इसकी फेस वैल्यू 10 रुपए की है। आपको बताते चलें कि डोम्स इंडस्ट्रीज स्टेशनरी प्रोडक्ट बनाने वाली भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। यह कंपनी आर्ट प्रोडक्ट्स बनाने के लिए भी जानी जाती है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कुल 1,28,34,126 शेयर के बिड्स मिले हैं। हालांकि कंपनी द्वारा कुल 87,63,33 शेयर ऑफर किए गए हैं।

कितने का है पूरा आईपीओ
आपको बताते चलें कि इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में फ्रेश शेयर्स का इश्यू 350 करोड़ रुपए का है। वहीं 850 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयर्स ऑफर फॉर सेल के तहत ऑफर किया जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ओएफएस के तहत, प्रमोटर फैब्रीका इटालियाना लैपिस, संजय मनसुखल राजानी और केटा मनसुखल राजानी शेयर बेचेंगे, जिससे प्राप्त आय बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी।
जानें किताना हुआ है सब्सक्रिप्शन
आपको बताते चले कि आज सुबह 11:36 पर इस कंपनी की आईपीओ का सब्सक्रिप्शन शुरू किया गया है। रिपोर्ट आने तक इसे 1.46 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। गौरतलब है कि डोम्स इंडस्ट्री के आईपीओ को रिटेल इन्वेस्टर्स द्वारा जबरदस्त सब्सक्रिप्शन देकने को मिला है।
मीडिया द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक आईपीओ का रिटेल सब्सक्रिप्शन 5.2 गुना तक रहा है। इसके अलावा गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) का सब्सक्रिप्शन 1.43 गुना रहा है। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की तो उन्होंने मात्र 0.01 प्रतिशत की बुकिंग की है।
ग्रे मार्केट में रहा बेहतर प्रदर्शन
आपको बताते चलें कि डोम्स इंडस्ट्रीज ने ग्रे मार्केट में बेहतर प्रीमियम हासिल किया है। इस कंपनी के अनलिस्टेड शेयर 450 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। जो डोम्स इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि निवेशकों के बीच यह सकारात्मक भाव का संकेत दे रहा है।
क्या है ग्रे मार्केट
आपको बताते चलें कि ग्रे मार्केट एक तरह का अनऑफिशियल बैरोमीटर है, जिससे आईपीओ की डिमांड और एक्सपेक्टेड लिस्टिंग प्राइस अंदाजा काफी हद तक लगाया जा सकता है।
आसान शब्दों में कहें तो संभावित लिस्टिंग कीमतों का आकलन करने के लिए इन्वेस्टर्स ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) पर बारीकी से नजर रखते हैं। मजबूत प्रीमियम आईपीओ में पॉजिटिव आउटलुक और लोगों के बढ़ते इंटरेस्ट की ओर इशारा करता है।
कहां इस्तेमाल किया जाएगा फंड
अगर यह इनिशियल पब्लिक आफरिंग अपर बैंड पर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाता है, तो इसका 1200 करोड़ रुपए इकट्ठा करने का लक्ष्य पूरा हो सकता है।
फ्रेश इश्यू से आए हुए फंड को मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा लिखने वाले सामान जैसे पेन और पेंसिल की प्रोडक्शन कैपेबिलिटी को बढ़ाने के लिए भी इसी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें वाटरकलर पेन, मारकर और हाइलाइटर भी शामिल हैं। इसके अलावा कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी फ्रेश इश्यू से इकट्ठा हुए इस फंड का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद की जा रही है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications