Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: नए महीने की शुरुआत हो चुकी है 1 अगस्त को महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए ये बड़ी खबर है। भारत सरकार ने आम लोगों की जेब पर पड़ने वाले खर्च पर थोड़ी रिआयत दी है, अब उन्हे एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में थोड़ी राहत मिलेगी। गैस सिलेंडर को 300 रुपए तक सस्ता किया गया है। सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में काफी किफायत करी है।

300 रुपए तक का फायदा
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत सरकार ने 300 रुपए की सब्सिडी देने का फैसला लिया है इसके फायदा सीधे आम लोगों को मिलेगा। उदाहरण के लिए लखनऊ में 803 रुपए वाला एलपीजी गैस सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब 300 रुपए की सब्सिडी के साथ 503 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है
आपने देखा होगा गांव से लेकर शहरों तक लोग चूल्हा जलाते हुए देखने को मिलते थे, लेकिन जब से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई तब से महिलाओं को सुकून मिला। चूल्हा जलाने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) की शुरुआत की इस स्कीम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 मई 2016 को की थी। ये योजना गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस उपलब्ध कराती है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाके में रहने वाले बीपीएल परिवार के लोगों को इसका फायदा मिल सकते।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाता है, और इतना ही नहीं पूरे साल महिलाएं एलपीजी गैस का ही इस्तेमाल करें इसीलिए इन्हें सब्सिडी पर गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाता है। वहीं कनेक्शन लेने पर 1600 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाती है ताकि वे गैस कनेक्शन से जुड़ी अन्य जरुरी चीजें भी खरीद लें, गैस स्टोव खरीदने के लिए सरकार EMI की सुविधा भी देती है।
मोदी सरकार में कितने हैं (PMUY) के लाभार्थी
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 23,476,433 लाभार्थियों ने गैस सिलेंडर का लाभ प्राप्त किया वहीं मोदी 2.0 में इसकी संख्या बढ़कर 103,333,062 हो गई है। इसका फायदा सीधे आम लोगों को मिल रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications