नई दिल्ली, मई 7। देश में आजकल आमलोगों को महंगाई का झटका पर झटका लगा रहा। लगातार पेट्रोल और डीजल महंगा होने के बार आज से हर घर में इस्तेमाल होने वाला गैस का सिलेंडर भी महंगा हो गया है। वहीं कुछ ही दिन पहले आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया तो लोगों के लोन की किस्त में इजाफा हो गया है। बाजार में खाने पीने का सामान भी लगातार ही महंगा हो रहा है। ऐसे में आइये जानते हैं कि गैस का घरेलू सिलेंडर किस शेयर में कितना महंगा हुआ है। और हां गैस सिलेंडरों के यह बढ़े हुए रेट आज से ही लागू भी हो गए हैं।
जानिए दिल्ली में कितना महंगा हुआ घरेलू गैस का सिलेंडर
घरों में 14.2 किलोग्राम का आने वाला गैस सिलेंडर दिल्ली में 50 रुपये महंगा किया गया है। शनिवार (7 मई 2022) को अब दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दाम 22 मार्च 2022 को भी 50 रुपये बढ़ाए गए थे।
जानिए अन्य शहरों में कितना महंगा हुआ गैस सिलेंडर
इसके अलावा पटना में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी गै सिलेंडर अब 1089.5 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। इसके अलावा पंजाब में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1035 रुपये हो गई है।
प्रमुख शहरों में बढ़े हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
- दिल्ली : 999.50 रुपये
- मुंबई : 999.50 रुपये
- कोलकाता : 1,026 रुपये
- चेन्नई : 1,015.50 रुपये
- लखनऊ : 1,037.50 रुपये
जानिए कमर्शियल गैस कितना महंगा हो चुका है
आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसके पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। 1 मई को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 102.50 रुपये बढ़ाया गया था। इसके बाद दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपये हो गई थी। इससे पहले 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 250 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
