नई दिल्ली, अगस्त 18। घर में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलेंडर आज से महंगा हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घर में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर की कीमत औसतन 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। अब दिल्ली घर में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर करीब 25 रुपये महंगा होकर 859.50 रुपये का मिलेगा। वहीं इससे पहले 1 जुलाई 2021 को भी घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 25.50 रुपये की बढ़त हुई थी। इससे पहले 1 अगस्त 2021 को ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए थे।
अब ये हैं गैस सिलेंडर के दाम
- दिल्ली में 859.5 रुपये का
- मुंबई में 859.5 रुपये का
- कोलकाता में 886 रुपये का
- चेन्नई में 875.5 रुपये का
- लखनऊ में 857.5 रुपये का
- अहमदाबाद में 866.50 रुपये का
देश के हर शहर का गैस सिलेंडर का रेट जानने के लिए क्लिक करें
जानिए इस साल कितना महंगा हो चुका है गैस सिलेंडर
इस साल 1 जनवरी 2021 को घर में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस का सिलेंडर दिल्ली में 694 रुपये में मिलता था। वहीं अब इस गैस सिलेंडर का रेट बढ़कर 859.5 रुपये का हो गया है। इस प्रकार इस साल अभी तक गैस का सिलेंडर 163.50 रुपये महंगा हो चुका है।
जानिए इस साल कैसे बदले गैस सिलेंडर के दाम
18 अगस्त को दिल्ली में 859.50 रुपये, कोलकाता में 859.50 रुपये, मुंबई में 886.00 रुपये और चेन्नई में 875.50 रुपये हो गया है गैस सिलेंडर का रेट।
1 जुलाई को दिल्ली में 834.50 रुपये, कोलकाता में 861.00 रुपये, मुंबई में 834.50 रुपये और चेन्नई में 850.00 रुपये हो गया है गैस सिलेंडर का रेट।
1 मई को दिल्ली में 809.00 रुपये, कोलकाता में 835.50 रुपये, मुंबई में 809.00 रुपये और चेन्नई में 825.00 रुपये हो गया है गैस सिलेंडर का रेट।
वहीं 1 जनवरी 2021 को दिल्ली में 694.00 रुपये, कोलकाता में 720.50 रुपये, मुंबई में 694.00 रुपये और चेन्नई में 710.00 रुपये हो गया है गैस सिलेंडर का रेट।
1 अगस्त को महंगा हुआ था कमर्शियल गैस सिलेंडर
वहीं 1 अगस्त 2021 को कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया था। उस दिन 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 73.50 रुपये बढ़ाया गया था। उस वक्त घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में इजाफा नहीं किया गया था।
हालांकि आज डीजल हुआ है सस्ता
दूसरी तरफ आज करीब 1 महीने के बाद डीजल के रेट में कटौती की गई है। हालांकि पेट्रोल का रेट नहीं बदला है। आज डीजल का रेट करीब 20 पैसे प्रति लीटर तक घटाया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बेवसाइट के अनुसार अब दिल्ली में 1 लीटर डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.67 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.08 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.82 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 97.24 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 99.47 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.20 रुपये प्रति लीटर पर है।


Click it and Unblock the Notifications