नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के देशों में मंदी जैसे हालात हो गए हैं। इसके चलते कारोबारी गतिविधियां लगभग ठप सी हो गई हैं। ऐसे में तेल और गैस की मांग काफी घट गई है। इसका असर अब रेट पर पड़ रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही मंदी का फायदा आम आदमी को मिलता दिख रहा है। प्राकृतिक गैस के बाद अब सरकार ने रसोई गैस यानी एलपीजी की कीमतों में भी कटौती का तोहफा दिया है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने रसोई गैस की नई कीमतों में ऐलान कर दिया है। नई कीमतें 1 अप्रैल यानी आज से प्रभावी हो गई हैं। लॉकडाउन के बीच इस कटौती को आम आदमी के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
ये हैं गैस सिलेंडर की नई कीमतें
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) ने दिल्ली में नॉन सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर (14.2 किलो) पर 61 रुपये प्रति सिलेंडर दाम कम किए हैं। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में गैस सिलेंडर 744 रुपये का मिलेगा। 1 मार्च को दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर 805.50 रुपए का मिल रहा था।
जानिए चारों महानगरों में कटौती के बाद के रेट
-दिल्ली में पहले गैस सिलेंडर 805.50 रुपये का मिल रहा था, जो अब 744 रुपये का मिलेगा। इस प्रकार लोगों को गैस सिलेंडर अब 61 रुपये सस्ता मिलेगा।
-कोलकाता में पहले गैस सिलेंडर 839.50 रुपये का मिल रहा था, जो अब 774.50 रुपये का मिलेगा। इस प्रकार लोगों को गैस सिलेंडर अब 65 रुपये सस्ता मिलेगा।
-मुंबई में पहले गैस सिलेंडर 776.50 रुपये का मिल रहा था, जो अब 714.50 रुपये का मिलेगा। इस प्रकार अब लोगों को गैस सिलेंडर 62 रुपये सस्ता मिलेगा।
-इसी प्रकार चेन्नई में पहले गैस सिलेंडर 826.00 रुपये का मिल रहा था, जो अब 761.50 रुपये का मिलेगा। इस प्रकार अब 64.50 रुपये सस्ता मिलेगा।
नोट: सभी आंकड़ों आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार।
अब प्रत्येक सिलेंडर पर 291.48 रुपए की सब्सिडी
फरवरी में एलपीजी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के बाद सरकार ने गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को लगभग दोगुना कर दिया था। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि राजधानी दिल्ली में प्रति सिलेंडर 153.86 रुपये की सब्सिडी को बढ़ाकर 291.48 रुपये कर दिया है। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बांटे गए कनेक्शन पर सब्सिडी को 174.86 रुपये से बढ़ाकर 312.48 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को 1 साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। इससे ज्यादा खरीदने पर बाजार भाव से भुगतान करना होता है।
प्राकृतिक गैस की कीमतों में भी 26 फीसदी की कटौती
प्राकृतिक गैस की कीमत में मंगलवार को 26 फीसदी की कटौती कर दी गई। इस कटौती के बाद गैस की कीमत 2014 के भाव पर आ गई। 2014 में ही गैस के भाव के लिए एक फॉर्मूला तय किया गया था। गैस की कीमत घटने का मतलब यह है कि सरकार को कंपनियों से कम कीमत पर गैस हासिल होगी। इसका सीधा मतलब यह है कि ओएनजीसी जैसी गैस उत्पादन कंपनियों की आय में भारी गिरावट आएगी। यह भी उम्मीद की जानी चाहिए कि इससे सीएनजी और पाइप के जरिये सप्लाई होने वाली रसोई गैस के दाम भी घटेंगे।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
