नई दिल्ली, मार्च 22। आज का दिन लोगों पर भारी पड़ा। आज सुबह उठते ही उन्हें दो बुरी खबरें मिल रही हैं। पहले आज सुबह लोगों को पता चला कि पेट्रोल और डीजल महंगा कर दिया गया है। उसके बाद उनको पता चला कि घरेलू गैस के दाम भी एकदम से बढ़ा दिया गए हैं। इस तरह से आज सुबह देश के लोगों को महंगाई का डबल झटका लगा है। हालांकि आज 19 किलो वाला गैस सिलेंडर सस्ता भी किया गया है।
आइये जानते हैं कि अब गैस सिलेंडर के लिए कितना रुपया ज्यादा देना होगा।
50 रुपये महंगा हुआ है घरेलू गैस सिलेंडर
घरेलू गैस का सिलेंडर आज से महंगा हो गया है। घरो में आपूर्ति किए जाने वाला 14.2 किलो का गैस सिलेंडर अब 50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में इस गैस सिलेंडर की कीमत अब 949.50 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 899.50 रुपये थी।
अब जानिए अन्य शहरों में कितना महंगा हुआ है गैस सिलेंडर
आज की गई गैस सिलेंडर के रेट में बढ़त के बाद अब यह मुंबई में 949.50 रुपये का मिलेगा। इसके अलावा कोलकाता में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 976 रुपये का मिलेगा। वहीं चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये से बढ़कर 965.50 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 987.5 रुपये का हो गया है। लखनऊ में यह गैस सिलेंडर पहले 938 रुपये का मिल रहा था।
19 किलो वाला गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आज 9 रुपये की कटौती की भी हुई है। इसके बाद अब दिल्ली में नई कीमत 2003 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में कीमत 8 रुपये कम होकर 2087 रुपये और मुंबई में 9 रुपये कम होकर 1954.5 रुपये हो गई है। इसके अलावा चेन्नई में इस गैस सिलेंडर का नया दाम 2137.5 रुपये हो गया है।
अब जानिए कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
वहीं आज सुबह से देश में पेट्रोल और डीजल भी महंगा हो गया है। आज पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। इस बढ़त के बाद देश के महानगरों में जानिए पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट कीमत।
जानिए महानगरों में आज के बढ़े हुए रेट
- दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर पर है।
- कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 105.51 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 90.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
- मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110.82 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 95.00 रुपये प्रति लीटर पर है।
- चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.16 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.19 रुपये प्रति लीटर पर है।


Click it and Unblock the Notifications