नई दिल्ली, मई 19। आज सुबह गैस सिलेंडर ने डबल झटका दिया है। आज पहला दिन है, जब घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम एक साथ बढ़ाया गया हो। गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं। इससे पहले मई में ही एक बार पहले भी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं। आज यह मई की दूसरी बढ़त है। इस बढ़त के बाद गैस सिलेंडरों का दाम देश में 1000 रुपये के पार निकल गया है। आइये जानते हैं कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितना बढ़े।
जानिए गैस का सिलेंडर कितना महंगा हुआ
आज जहां रसोई गैस के सिलेंडर का दाम साढ़े तीन रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया है, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 8 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में साढ़े तीन रुपये की बढ़त के बाद दिल्ली में रेट 1000 रुपये के पार निकल गया है। इस साढ़े तीन रुपये की बढ़त के बाद दिल्ली में गैस का सिलेंडर 1003 रुपये का हो गया है। वहीं अगर देखा जाए तो आज से 1 साल पहले दिल्ली में घरेलू गैस का सिलेंडर 809 रुपये में मिल रहा था। आइये जानते हैं कि अन्य शेयरों में कितना हो गया है दाम।
अब ये हैं देश के चारों प्रमुख शहरों में बढ़े हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
- दिल्ली : 1003 रुपये प्रति सिलेंडर
- कोलकाता : 1029 रुपये प्रति सिलेंडर
- मुंबई : 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर
- चेन्नई : 1018.50 रुपये प्रति सिलेंडर
अब ये हैं देश के चारों प्रमुख शहरों में बढ़े हुए 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर के दाम
- दिल्ली : 2354 रुपये प्रति सिलेंडर
- कोलकाता : 2454 रुपये प्रति सिलेंडर
- मुंबई : 2306 रुपये प्रति सिलेंडर
- चेन्नई : 2507 रुपये प्रति सिलेंडर
जानिए इसी महीने में कितना बढ़े गैस सिलेंडर के दाम
इससे पहले 7 मई 2022 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ाए गए थे। उस समय 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इस प्रकार से मई में दो बार गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाया जा चुका है। वहीं अगर जनवरी से देखा जाए तो यह तीसरी बढ़त है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications