नई दिल्ली, जुलाई 1। पेट्रोल-डीजल और दूध महंगा होने के बाद अब आज से घरेलू गैस का सिलेंडर भी महंगा हो गया। 1 जुलाई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं। यह कीमत शहर के हिसाब से अलग अलग हैं, लेकिन एक झटके में गैस का सिलेंडर काफी महंगा हो गया है। वैसे कुल मिलाकर देखा जाए तो इस साल गैस के सिलेंडर की कीमतें करीब 140 रुपये तक बढ़ चुकी हैं। आज दिल्ली में गैस का सिलेंडर 25.50 रुपये महंगा हो गया है। आइये जानते हैं अन्य शहरों में क्या दाम देने होंगे।
इसके अलावा पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में 84 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट जारी किए
इंडियन ऑयल सहित अन्य पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। आज जारी कीमतों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 25.5 रुपये बढ़ी है। गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें आज से ही लागू हो गई हैं। अब 1 जुलाई 2021 से दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 834.5 रुपये में मिलेगा। यह गैस सिलेंडर जून 2021 में 809.00 रुपये का मिल रहा था।
जानिए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
वहीं दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 1550 रुपये कर दिया गया है। यह गैस सिलेंडर जून 2021 में 1473.50 रुपये का मिल रहा था। इस प्रकार दिल्ली में इस गैस सिलेंडर की कीमत 76.50 रुपये महंगी हो गई है।
जानिए देश के चारों महानगरों में गैस सिलेंडर के नए दाम
दिल्ली में अब घरेलू गैस सिलेंडर 834 रुपये का मिलेगा
कोलकाता में अब घरेलू गैस सिलेंडर 861 रुपये का मिलेगा
मुंबई में अब घरेलू गैस सिलेंडर 834.5 रुपये का मिलेगा
चेन्नई में अब घरेलू गैस सिलेंडर 850 रुपये का मिलेगा
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत
दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1550 रुपये का मिलेगा
कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1651.5 रुपये का मिलेगा
मुंबई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1507 रुपये का मिलेगा
चेन्नई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1687.5 रुपये का मिलेगा
जानिए कुछ और शहरों के गैस सिलेंडर के रेट
लखनऊ में गैस सिलेंडर का दाम 872.50 रुपये
अहमदाबाद में गैस सिलेंडर का दाम 841.50 रुपये
चंड़ीगढ़ में गैस सिलेंडर का दाम 844 रुपये
इस साल 140 रुपये बढ़ चुकी हैं कीमतें
जनवरी 2021 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 140.5 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जनवरी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं 4 फरवरी को गैस सिलेंडर की कीमत में 694 रुपये से 25 रुपये से बढ़ाकर 719 रुपये कर दिया गया था। बाद में 15 फरवरी में गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। इस तेजी के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपये हो गई थी। इसके बाद 25 फरवरी को गैस सिलेंडर 25 रुपये और महंगा किया गया था। इसके बाद गैस सिलेंडर की कीमत 794 रुपये हो गई थी। इसके बाद 1 मार्च को कीमत में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। इस तेजी के बाद गैस सिलेंडर 819 रुपये का हो गया था। वहीं अप्रैल 2021 में गैस सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कमी की गई थी और यह 809 रुपये का हो गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications