QR Based Dog Aadhaar Card: आधार कार्ड हमारे देश में नागरिक के पहचान पत्र के रूप में यूज किया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली में 100 आवारा कुत्तों को भी आधार कार्ड दिया गया है।
अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर यह किस तरह का आधार कार्ड है और इसे कुत्तों के लिए क्यों बनाया है। चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

कुत्तों के लिए बनाया गया 'QR आधार कार्ड'
आपको बता दें कि 'pawfriend.in' नामक पहल के माध्यम से कुत्तों के लिए विशिष्ट पहचान टैग तैयार किए गए हैं। हाल ही में 27 अप्रैल, 2024 को दिल्ली टी1 एयरपोर्ट, इंडिया गेट और प्रसिद्ध एनजीओ Pawfriend.in सहित विभिन्न स्थानों पर 100 कुत्तों को क्यूआर-आधारित 'आधार कार्ड' प्रदान किए गए हैं।
Pawfriend.in की दिल्ली चैप्टर लीड प्रिया चोपड़ा द्वारा संचालित किया जाता है। प्रिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कुत्ते जो हमारे प्यारे दोस्त भी हैं उनकी सुरक्षा और संरक्षण करना था।
यह अभियान मानवी राय के एनजीओ और उसके आसपास कुत्तों की टैगिंग के साथ शुरू हुआ, जो उन्हें भटकने से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
इस पहल के महत्व पर विचार करते हुए, पशु अधिकार कार्यकर्ता मानवी राय ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि आज, मैं यह साझा करते हुए बहुत खुश हूं कि ये क्यूआर-आधारित टैग हमारे प्यारे दोस्तों के लिए जीवन रेखा के रूप में काम करेंगे, खासकर संकट के समय में होंगे।
Pawfriend.in का मिशन
Pawfriend.in एक एनजीओ है जो पूरे भारत में आवारा जानवरों के कल्याण और संरक्षण के लिए समर्पित है। नवीन पहलों और समुदाय-संचालित प्रयासों के माध्यम से, Pawfriend.in कुत्तों के लिए एक सुरक्षित और अधिक दयालु वातावरण बनाने का प्रयास करता है।
डिजिटल भारत की दिशा में Pawfriend.in का मिशन उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना था।
इन क्यूआर-आधारित 'आधार कार्ड' को स्कैन करने पर फीडर की जानकारी और आपातकालीन संपर्कों सहित महत्वपूर्ण जानकारी पता चल जाती है, जो खोए हुए कुत्तों को उनकी देखभाल करने वालों के साथ फिर से मिलाने में अधिकारियों की सहायता करती है।
प्रिया चोपड़ा ने एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया और बताया कि उनका सामुदायिक कुत्ता, ब्राउनी, लापता था, लेकिन Pawfriend.in के क्यूआर-आधारित टैग की वजह से वह अगले ही उन्हें मिल गया था।
दिल्ली में इस पहल की शुरुआत के लिए आभार व्यक्त करते हुए, प्रिया चोपड़ा ने आवारा जानवरों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में सामूहिक काम के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के सभी पशु प्रेमियों के लिए खुशी का क्षण है क्योंकि हम अपने प्यारे साथियों के लिए एक सुरक्षित भारत की ओर इस यात्रा पर निकल रहे हैं।
Pawfriend.in के संस्थापक, अक्षय रिडलान ने अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए इस संगठन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और बताया कि हमने पूरे भारत में लगभग 6350 टैग वितरित किए हैं और इसे इस साल के भीतर दस गुना तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इससे कुत्तों की सुरक्षा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
