दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्वतंत्रता दिवस के लिए मेट्रो के समय में बदलाव की घोषणा की है। 15 अगस्त को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। सुबह 6 बजे तक हर 15 मिनट पर मेट्रो ट्रेन चलेंगी, उसके बाद अपने नियम के अनुसार दोबारा से शुरू हो जाएगी।

आमंत्रित मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था
डीएमआरसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा आमंत्रित लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। इतना ही नहीं दिल्ली मेट्रो द्वारा इन मेहमानों के लिए ये सुविधा मुहैया कराई गई है कि वे अपना आमंत्रण कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र दिखाकर मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं।
डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि ये निमंत्रण कार्ड केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक स्टेशनों से वापसी यात्रा के लिए ही मान्य हैं। ये स्टेशन कार्यक्रम स्थल के सबसे नजदीक हैं।
आमंत्रण कार्ड के साथ फ्री यात्रा
रक्षा मंत्रालय आमंत्रित मेहमानों के यात्रा खर्चे का इंतेजाम करेगा, ये सारा खर्च डीएमआरसी को वापस किया जाएगा। इन व्यवस्थाओं के बारे में यात्रियों को सूचित करने के लिए ट्रेनों के अंदर नियमित रूप से घोषणाएं की जाएंगी।
डीएमआरसी ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मेट्रो लाइनों के पास पतंग न उड़ाने की सलाह भी दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मेट्रो के आसपास पतंग उड़ाना खतरनाक है और लोगों से धातु के मांझे का इस्तेमाल करने से बचने के लिए कहा गया है।
सुरक्षा सलाह
डीएमआरसी ने एक बयान में जनता से अपील की पतंग उड़ाने का आनंद लें, लेकिन मेट्रो लाइन से दूर रहें, ताकि पतंगें स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में बाधा न बनें। मेट्रो के आसपास पतंग उड़ाना खतरनाक है। धातु के मांझे का इस्तेमाल करने से बचें। पतंग या मांझे को बिजली के तारों में न फंसाएं।
इन उपायों का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सही संचालन और सुरक्षा को तय करना है।
15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो की समय से पहले शुरुआत का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोहों में लोगों की मौजूदगी को बेहतर बनाना है। यह पहल डीएमआरसी की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान सभी यात्रियों के लिए अच्छी और सुरक्षित परिवहन प्रदान करने की मजबूती को दिखाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
