DLF Owner KP Singh Net Worth: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि की सबसे बड़ी रियल स्टेट कंपनी डीएलएफ के मालिक कुशल पाल सिंह भारत के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है जब उनकी नेटवर्थ यानी कुल संपत्ति 20 अरब डॉलर केपर चली गई है। कंपनी को के मालिक को यह फायदा शेयरों में होने वाली तेजी की वजह से भी हो सकता है। क्योंकि अगर पिछले 6 कारोबारी महीना का ग्राफ देखा जाए तो डीएलएफ के शेयर्स में करीब 76 परसेंट तक की तेजी दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि साल 2023 में कुशल पाल सिंह की कुल संपत्ति में 7.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। वहीं साल 2024 में अब तक इनके द्वारा 5 अरब डॉलर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत के रियल एस्टेट मार्केट में देखी जा रही है तेजी
बढ़ती हुई जनसंख्या और जबरदस्त कंज्यूमर बेस की वजह से भारत में रियल स्टेट की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि जहां भारत में रियल स्टेट मार्केट तेजी से बढ़ रहा है वहीं दूसरे देशों में गिरते हुए वैल्यूएशन और ज्यादा ब्याज दरों की वजह से रियल एस्टेट बिजनेस को मुश्किलोंका सामना करना पड़ रहा है।
निफ्टी रियल्टी इंडेक्स से भी इस बात का साफ पता चलता है। साल 2024 की शुरुआत में निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 21.02 प्रतिशत तक बढ़ गया था। वहीं पिछले साल इसमें 81.4 प्रतिशत तक की शानदार बढ़त देखी गई है। इससे पहले साल 2017 में निफ्टी के रियल्टी इंडेक्स सबसे अच्छी एनुअल ग्रोथ दर्ज की थी।
अरबपतियों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं केपी सिंह
भारत के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में केपी सिंह 20.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रियल स्टेट कंपनी डीएलएफ का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय 2.31 लाख करोड़ रुपए के आसपास का है। डीएलएफ कंपनी ने आईपीएल की शुरुआती दौर में स्पॉन्सर भी किया था। यह आईपीएल की पहली स्पॉन्सर कंपनी थी। फिलहाल टाटा के द्वारा आईपीएल को स्पॉन्सर किया जा रहा है।
बाकी टॉप 9 अरबपतियों में हैं कौन-कौन से दिग्गज
113.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
दूसरे नंबर पर गौतम अडानी काबिज है जिनकी नेटवर्थ 102.4 अरब डॉलर के आसपास है।
तीसरे नंबर पर शपूरजी पलौनजी मिस्त्री है जिनकी नेटवर्थ 37.7 अरब डॉलर की है।
वहीं 36.01 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ शिव नादर भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति है।
पांचवें नंबर पर जिंदल कंपनी की ओनर सावित्री देवी जिंदल है जिनकी नेटवर्थ 30.5 बिलियन डॉलर की है।
27 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ अजीम प्रेमजी भारत के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
भारत के सबसे अमीर लोगों में 7वें नंबर पर दिलीप सिंघवी का नाम आता है। इनकी नेटवर्थ 26.7 अरब डॉलर की है।
21.3 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ साइरस पुनावाला भारत के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
21.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ राधा कृष्ण दमानी भारत के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
