Stocks to Buy: शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. लगातार 3 दिन की बिकवाली के बाद बुधवार को हल्की खरीदारी दर्ज की जा रही है. बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की हलचल में नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं. इन शेयरों में डिक्शन टेक का शेयर शामिल है. दमदार नतीजों के बावजूद शेयर में करेक्शन दर्ज की जा रही. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म शेयर पर लॉन्ग टर्म नजरिए के लिहाज से बुलिश हैं.
क्यों टूट गया डिक्शन टेक?
डिक्शन टेक का शेयर पॉजिटिव मार्केट में टूट गया है. शेयर BSE पर करीब 6% की कमजोरी के साथ 15625 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है, जोकि शुरुआती कारोबार में 15272 रुपए तक फिसल गया. दरअसल, शेयरों में प्रॉफिटबुकिंग देखने को मिल रहा है. जबकि मार्च तिमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस धमाकेदार रहा है.
डिक्शन टेक का Q4 परफॉर्मेंस
एक्सचेंज को डिक्शन टेक ने मार्च तिमाही के नतीजों की जानकारी दी. इसमें कंपनी ने बताया कि PAT का सालाना आधार पर 379% बढ़ा है, जोकि 465 करोड़ रुपए रहा. जबकि PBT 343% बढ़कर 576 करोड़ रुपए रहा. जनवरी से मार्च के दौरान रेवेन्यू 120% बढ़कर 10304 करोड़ रुपए रहा. इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 128% बढ़कर 454 करोड़ रुपए रहा. नतीजों के साथ कंपनी फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है.

डिविडेंड का भी ऐलान
डिक्शन टेक्नोलॉजीज ने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ FY25 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी ने 2 रुपए के फेस वैल्यू पर 8 रुपए प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि, डिविडेंड पर आखिरी मुहर 32वें सालाना आम बैठक (AGM) में लगेगी, जिसमें शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलेगी.
शेयर पर ब्रोकरेज की राय
Emkay Global ने डिक्शन टेक के शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी शेयर की है. इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज से जुड़ी कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज ने बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर BUY की रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही शेयर पर लॉन्ग टर्म के नजरिए से 19800 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications