शेयर बाजार में जारी हलचल के बीच नतीजों वाले शेयर (Results Stocks) फोकस में हैं. मार्च तिमाही (Q4 Results) में प्रदर्शन के लिहाज से शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा. ऐसे में आज 16 मई को कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री का शेयर डिक्सन टेक (Dixon Tech Share) फोकस में है. मार्च तिमाही में अनुमान से कमजोर नतीजों के चलते शेयर में गिरावट भी देखने को मिल सकती है. अगर आपके पास भी डिक्सन टेक्नोलॉजी (Dixon Tech) का शेयर है, तो ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म की लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी जान लेनी चाहिए...
Dixon Tech पर ब्रोकरेज
Q4 नतीजों के बाद डिक्सन टेक का शेयर (Dixon Tech Share) फोकस में है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है. जबकि शेयर पर टारगेट को बढ़ा दिया है. शेयर पर नया टारगेट 6350 रुपए का है, जोकि पहले 5920 रुपए का था. Goldman Sachs ने डिक्सन टेक के शेयर पर बिकवाली की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 5910 रुपए का नया टारगेट दिया है. जबकि पहले 5310 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया था.
डिक्सन टेक के शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने बुलिश रेटिंग दी है. इसके तहत ओवरवेट की रेटिंग दी है. शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 9000 रुपए कर दिया है, जोकि पहले 7070 रुपए प्रति शेयर का था. बता दें कि 15 मई को शेयर 8102 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. ज्यादातर ब्रोकरेज फर्म डिक्सन टेक (Dixon Tech Share) के मोबाइल सेगमेंट में आगे ग्रोथ को लेकर बुलिश है.

Dixon Tech Share History
Dixon Tech का शेयर 15 मई को 8102 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. जबकि इसका 52-वीक हाई 8,656.65 रुपए का है, जोकि इसी साल 29 अप्रैल को बना था. शेयर पिछले 1 महीने से सपाट ट्रेड कर रहा. निवेशकों को डिक्सन टेक (Dixon Tech Share Return) ने 2024 में अब तक निराश ही किया है. पिछले एक साल में शेयर करीब 18% ही बढ़ा है.
Dixon Tech Q4 Results
Dixon Tech ने 15 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए. जनवरी से मार्च की अवधि में कंपनी को 97 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जोकि सालाना आधार पर 20% बढ़ा है. पिछले साल समान तिमाही में 81 करोड़ रुपए का था. आय भी 52% बढ़कर 4658 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले 3065 करोड़ रुपए का था. ग्रॉस मार्जिन 10% से घटकर 9% पर आ गया. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 155 करोड़ रुपए से बढ़कर 182 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.
मोबाइल सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ
कंपनी (Dixon Tech Q4 Results) ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि Q4 में मार्जिन 3.9% रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 5.1% था. मोबाइल एंड EMS डिविजन की आय में 119% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई. हालांकि, कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक एंड अप्लायंस आय में 9% की गिरावट दर्ज की गई है. होम अप्लायंस सेगमेंट में 5% की ग्रोथ दर्ज की गई. जबकि लाइटिंग प्रोडक्ट्स में 27% की गिरावट रही.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह नहीं, बल्कि शेयर से ब्रोकरेज फर्म की ओर से दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications