Diwali Stocks to Pick: भारत जैसे-जैसे संवत 2082 में प्रवेश कर रहा है। GST में कटौती, महंगाई में नरमी, अच्छे मानसून और आरबीआई के लोन सुधारों से वित्त वर्ष 26 में खपत और निवेश में तेजी आने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म अगले हफ्ते दिवाली से शुरू होने वाले संवत 2082 के लिए चुनिंदा शेयरों की घोषणा कर रही हैं। इसी बीच ब्रोकरेज फर्म जियोजित ने दिवाली के लिए 12 चुनिंदा शेयरों का खुलासा किया है जिनमें लार्ज और मिड-कैप नाम शामिल हैं जो भारत की अगली विकास लहर का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

दिवाली मुहूर्त स्टॉक
ब्रोकरेज फर्म जियोजित ने दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 12 शेयरों की लिस्ट जारी की है। निवेशक को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इन शेयरों पर नजर रख सकते है।
- भारतीय स्टेट बैंक
- इन्फोसिस आईटी सर्विसेज
- हिंदुस्तान यूनिलीवर
- मारुति सुज़ुकी ऑटोमोबाइल
- एक्सिस बैंक बैंकिंग
- अल्ट्राटेक सीमेंट
- टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स
- हीरो मोटोकॉर्प ऑटोमोबाइल
- सुजलॉन एनर्जी कैपिटल गुड्स
- ब्रिगेड एंटरप्राइजेज रियल एस्टेट
- कैन फिन होम्स
- एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग
दिवाली 2025 में कब है मुहुर्त ट्रेडिंग?
NSE द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, दिवाली 2025 के मौके पर 21 अक्टूबर को मुहुर्त ट्रेडिंग का सत्र आयोजित होगा। यह सत्र सिर्फ एक घंटे के लिए होगा जो दोपहर 1:45 बजे से शुरू होकर 2:45 बजे बंद होगा। यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि दिवाली के दिन शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए बंद रहेगा, लेकिन निवेशकों के लिए यह विशेष सत्र चालू रहेगा। इस दौरान किए गए सभी सौदों को सामान्य लेनदेन की तरह ही निपटाया जाएगा।
मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए NSE का पूरा शेड्यूल
- मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले 15 मिनट का प्री-ओपन सेशन 1:30 से 1:45 बजे तक होगा।
- इसके बाद मुख्य ट्रेडिंग 1:45 से 2:45 बजे तक चलेगी।
- क्लोजिंग सेशन 2:55 से 3:05 बजे तक रहेगा।
- ट्रेड मोडिफिकेशन की कट ऑफ टाइम 1:45 से 3:15 बजे तक निर्धारित की गई है।
- इस दौरान कोई भी निवेशक इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और फ्यूचर्स-ऑप्शंस में ट्रेडिंग कर सकता।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
