Diwali Stocks 2026: Tata Steel, MCX समेत 11 शेयरों पर दांव, 22% तक रिटर्न की उम्मीद

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए दिवाली नए संवत की शुरुआत के साथ निवेश की रणनीति बनाने का मौका होती है। संवत 2083 में बाजार की चाल कैसी रहेगी और किन शेयरों में कमाई के मौके बन सकते हैं, इस पर ब्रोकरेज फर्म SBI Securities ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। ब्रोकरेज ने अलग-अलग सेक्टर की 11 कंपनियों को संभावित निवेश अवसर के तौर पर चुना है। इनमें टाटा स्टील, MCX और इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) जैसे बड़े नामों के साथ कुछ मिडकैप कंपनियां भी शामिल हैं। ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस के मुताबिक, इन शेयरों में 14% से 22% तक की संभावित तेजी देखने को मिल सकती है।

Diwali Stocks

SBI Securities को उम्मीद है कि लंबे समय तक सीमित दायरे में रहने के बाद संवत 2083 में भारतीय शेयर बाजार में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे टिकती हैं, तो इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव कम हो सकता है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की दिशा में प्रगति, निर्यात बाजारों में विविधता और सरकारी सुधार भी बाजार को सहारा दे सकते हैं। ब्रोकरेज को कंपनियों की कमाई में दो अंकों की वृद्धि की संभावना भी दिख रही है। इसके अलावा, वैश्विक निवेशकों का रुझान बदलने से उभरते बाजारों, खासकर भारत, में निवेश बढ़ सकता है।

इन 11 शेयरों पर है ब्रोकरेज की नजर-

SBI Securities ने संवत 2083 के लिए जिन 11 शेयरों को चुना है, उनमें टाटा स्टील का टारगेट प्राइस 200 रुपये है, जो 171 रुपये के संदर्भ भाव से करीब 17% तेजी की संभावना दिखाता है। इंडियन होटल्स कंपनी के लिए 935 रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इसका संदर्भ भाव 813 रुपये है। इसमें करीब 15% संभावित तेजी का अनुमान है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX के लिए 3,633 रुपये का टारगेट दिया गया है। 3,187 रुपये के संदर्भ भाव के मुकाबले इसमें करीब 14% की संभावित बढ़त का अनुमान है। ज्योति CNC ऑटोमेशन के लिए 1,087 रुपये का लक्ष्य है, जो 926 रुपये के संदर्भ भाव से करीब 17.4% ऊपर है।

इस शेयर में 20% तेजी की संभावना-

स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स के लिए 1,080 रुपये का टारगेट है, जबकि जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 320 रुपये का लक्ष्य दिया गया है। इनमें क्रमशः करीब 15.5% और 19.4% की संभावित तेजी का अनुमान है।
पावर मेक प्रोजेक्ट्स के लिए 2,576 रुपये, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 4,980 रुपये और स्टाइलम इंडस्ट्रीज के लिए 3,662 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है। इन शेयरों में क्रमशः करीब 18.9%, 22% और 14.2% की संभावित बढ़त का अनुमान है। इसके अलावा, सांभव स्टील ट्यूब्स के लिए 197 रुपये और लुमैक्स इंडस्ट्रीज के लिए 6,097 रुपये का लक्ष्य रखा गया है। इनके संदर्भ भाव के मुकाबले क्रमशः करीब 16.6% और 20.7% की संभावित तेजी का अनुमान है।

किन सेक्टरों में दिख रहे हैं मौके?

ब्रोकरेज की पसंद में मेटल, होटल, कमोडिटी एक्सचेंज, इंजीनियरिंग, पावर उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो कंपोनेंट जैसे सेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा, कैपिटल गुड्स, डिफेंस, बैंकिंग, NBFC और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों में भी अवसर देखे जा रहे हैं।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+