नई दिल्ली, नवंबर 3। संवत 2077 में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों (निफ्टी और सेंसेक्स) ने लगभग 50 प्रतिशत की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। आगे बाजार के लिए कुछ जोखिम हैं। इनमें कोरोनावायरस की तीसरी लहर की संभावना, वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा प्रोत्साहन उपायों को खत्म करना और बढ़ती मुद्रास्फीति शामिल हैं। मगर इन जोखिमों के बावजूद एक्सपर्ट शेयर बाजार को लेकर पॉजिटिव हैं। दिवाली का समय है और इस समय एक्सपर्ट और ब्रोकरेज फर्म कुछ खास शेयरों में पैसा लगाने की सलाह देते हैं। हम यहां ऐसे ही 2 शेयरों की जानकारी लेकर आए हैं, जिनमें आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने खरीदारी की सलाह दी है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
पहला शेयर है आईडीएफसी फर्स्ट बैंक। इस बैंक के शेयर के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 70 रु का टार्गेट दिया है। आज ये शेयर करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 50.65 रु पर दिख रहा है। यानी मौजूदा रेट से ये आपको करीब 19 रु प्रति शेयर की कमाई करा सकता है। प्रतिशत में देखें तो यह मौजूदा रेट से आराम से 38 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
कराया है मुनाफा
बात करते हैं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर के 1 साल तक के रिटर्न की। इस शेयर ने 1 साल में 66 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 2021 में अब तक यह 35 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है। इसी तरह शेयर ने 1 महीने में 6.3 फीसदी का रिटर्न दिया है।
डीसीबी बैंक
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की तरफ से सुझाया गया दूसरा शेयर भी बैंक का ही है। ये शेयर भी आज की तारीख में 100 रु से कम कीमत पर उपलब्ध है। ये शेयर है डीसीबी बैंक। डीसीबी बैंक का शेयर आज 98 रु पर मिल रहा है। इस शेयर के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 130 रु का टार्गेट दिया है। यानी आपको मौजूदा रेट से करीब 36 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
1 साल तक का रिटर्न
अब बात करते हैं डीसीबी फर्स्ट बैंक के शेयर के 1 साल तक के रिटर्न की। इस शेयर ने 1 साल में 21.6 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 2021 में अब तक यह नुकसान में है, मगर बीते 6 महीनों में इसने 9 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। बीते एक महीने में यह 8 फीसदी से अधिक चढ़ा है।
शेयर बाजार में है जोखिम
शेयर बाजार में जोखिम रहता है। वैसे भी इस समय कई लोकप्रिय स्टॉक आज ऊंची कीमत पर हैं। ऐसे में निवेशकों को उन कंपनियों के शेयरों को खरीदने पर फोकस करना चाहिए, जिनमें आगे ग्रोथ मिलने की उम्मीद है। बता दें कि जब बाजार में शेयरों की अधिक कीमत होती है, तो वे आम तौर पर उस स्तर तक गिर सकते हैं जहां कीमतें लाभप्रदता और अन्य वास्तविकताओं के साथ एडजस्ट हो जाएं। इन्हें वैल्यूएशन कहा जाता है। सही वैल्यूएशन वाले शेयर खरीदना बहुत जरूरी है। जबकि बाजार उच्च स्तर पर है, तो एक बार में मोटी राशि का निवेश करना बहुत जोखिम भरा होता है। हो सकता है कि आपका पसंदीदा स्टॉक एक साल में चौगुना हो गया हो। लेकिन अगले 12 महीनों में उसकी और चौगुनी कीमत होने की कोई संभावना नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
