Diwali Picks 2024: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर लंबी अवधि में तेजी दिखाने के लिए तैयार हैं. इन्हीं में से दमदार फंडामेंटल शेयरों को मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने खरीदारी के लिए पिक किया है. इन शेयरों में एचडीएफसी लाइफ, ग्रेनुअल्स इंडिया, परसिस्टेंट सिस्टम्स, आरईसी और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं. इन शेयरों पर 12 महीनों के लिए खरीदारी की राय है.
1) एचडीएफसी लाइफ
MOFSL ने खरीदारी के लिए एचडीएफसी लाइफ के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की राय दी है. शेयर पर 900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 2024 में अब तक सपाट ही रहा है, जोकि 11 फीसदी की ही तेजी दिखा पाया है. महीनेभर से शेयर में सुस्ती देखने को मिल रही है. 1.56 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर का 52-वीक हाई 760.95 रुपए है.
2) ग्रेनुअल्स इंडिया
मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी के लिए ग्रेनुअल्स इंडिया के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के नजरिए से 680 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. MOFSL ने शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. फार्मा शेयर 2024 में अब तक 40 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. शेयर का 1 साल का परफॉर्मेंस 62 फीसदी का रिटर्न दिया है. करीब 14,000 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर का 52-वीक हाई 724.55 रुपए है.

3) परसिस्टेंट सिस्टम्स
MOFSL ने लंबी अवधि के नजरिए से शेयर परसिस्टेंट सिस्टम्स पर BUY के रेटिंग दी है. शेयर पर 6300 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर का 52-वीक हाई 5,587.95 रुपए है, जबकि लो 2,814.40 है. करीब 82000 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 43% रिटर्न दे चुका है. 1 साल में निवेशकों को करीब 82 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है.
4) आरईसी
MOFSL ने सरकारी सेक्टर से आरईसी के शेयर पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 630 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर ने एक साल की अवधि में निवेशकों को करीब 90 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. 2024 में अब तक सरकारी शेयर 28 फीसदी का रिटर्न दिया है. शेयर का 52-वीक हाई लेवल 653.90 रुपए है, जोकि 12 अगस्त को टच किया.
5) आईसीआईसीआई बैंक
देश के दिग्गज प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआईसी बैंक के शेयर पर MOFSL ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 1400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर ने बीते एक साल में 30 फीसदी का रिटर्न दिया है. शेयर पिछले 6 महीने से स्थिर है, जिसका 52-वीक हाई 1,361.35 रुपए है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications