Diwali Picks 2024: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल के बीच मुनाफा कमाने का भी मौका है. क्योंकि दिवाली का भी दिन नजदीक आता जा रहा, जिसे देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज कंपनियां दिवाली के लिए स्टॉक स्ट्रैटेजी दे रहे. इस कड़ी में ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने भी दिवाली पिक दिया है. इन पिक्स में 10 दमदार क्वालिटी वाले स्टॉक्स हैं, जो लंबी अवधि में करीब 70 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं.
दिवाली पर करें धांसू स्टॉक्स की शॉपिंग
निर्मल बंग की रिटेल रिसर्च डेस्क ने अगली दिवाली तक के लिए 10 धांसू शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में आर्कियन केमिकल इंडस्ट्री, फाइनियोटेक्स केमिकल, फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस, गरवारे हाई-टेक फिल्म्स, एल एंड टी टेक्नोलॉजी, मैकपॉवर सीएनसी मशीन, आरईसी, साई सिल्क और ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर शामिल हैं, जोकि तेजी के लिए बिल्कुल तैयार हैं.
निर्मल बंग ने कहा कि साई सिल्क लिमिटेड (Sai Silk) का शेयर 281 रुपए का लेवल टच कर सकता है, जोकि मौजूदा लेवल 166 रुपए से 69% की तेजी दिखा सकता है. ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स लिमिटेड (Transformers & Rectifiers) के शेयर पर 31 फीसदी का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि 1070 रुपए का है.
लिस्ट में सरकारी शेयर भी हैं शामिल
ब्रोकरेज फर्म ने सरकारी सेक्टर से आरईसी (REC) को चुना है. पीएसयू स्टॉक पर 47 फीसदी का अपसाइड टारगेट 776 रुपए दिया है. मैकपॉवर सीएनसी मशींस (Macpower CNC Machines) के शेयर पर 1800 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि मौजूदा लेवल 1215 रुपए से 48 फीसदी ऊपर है.

मिडकैप आईटी सेक्टर से एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्सिसेज (L&T Technology Services ) के शेयर को खरीदारी के लिए पिक किया है. शेयर पर 18 फीसदी अपसाइड 6223 रुपए का टारगेट दिया है. ज्योति रिजाइंस एंड अधेसिव्स (Jyoti Resins & Adhesives) पर 1786 रुपए का टारगेट दिया है. गरवारे हाई-टेक फिल्म्स (Garware Hi-Tech Films) के शेयर पर 4800 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि मौजूदा लेवल से 24 फीसदी ऊपर का है.
तेजी के लिए तैयार हैं स्टॉक्स
निर्मल बंग ने कहा कि लंबी अवधि के लिए फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Five Star Business Finance) के शेयर को भी खरीदें, जोकि मौजूदा लेवल से 34 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे सकता है. क्योंकि शेयर पर ब्रोकरेज ने 1165 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. फिनियोटेक्स केमिकल्स (Fineotex Chemical ) के शेयर पर 20 फीसदी का अपसाइड टारगेट 483 रुपए का है. आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज (Archean Chemical Industries Ltd) के शेयर पर 823 रुपए का टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications