Diwali Picks 2024: शेयर बाजार में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा. सितंबर तिमाही के नतीजे और फेस्टिव सीजन का असर बाजार पर दिख रहा है. बाजार की हलचल में मुनाफे की तैयारी भी करना जरूरी है. इसके लिए ब्रोकिंग फर्म शेयर इंडिया सिक्योरिटीज ने दिवाली पिक की स्ट्रैटेजी दी है. इसके तहत खरीदारी के लिए 10 धांसू शेयरों को पिक किया है, जिन पर अगले 9 से 12 महीने के लिए खरीदारी की स्ट्रैटेजी दी गई है. ब्रोकरेज फर्म की माने तो स्टॉक्स में निवेश पर करीब 30 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
खरीदारी के लिए 10 धमाकेदार शेयर
ब्रोकरेज फर्म ने दिवाली पिक के तौर पर खरीदारी के लिए अदानी ग्रुप से अदानी पोर्ट्स के शेयर को चुना है. शेयर को 1390 से 1410 रुपए की रेंज में खरीदारी सलाह दी है. शेयर पर 1850 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि दमदार विस्तार रणनीति और मार्केट में वर्चस्व की वजह से स्टॉक पसंद है. यह देश की दिग्गज पोर्ट डेवलपर और ऑपरेटर है. बताते चलें कि शेयर का 52-वीक हाई 1621 रुपए है.
शेयर इंडिया ने खरीदारी के लिए फार्मा सेक्टर से ग्रैनुअल्स इंडिया के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. स्टॉक को 9 से 12 महीने के लिए खरीदारी की राय है, जिस पर 770 रुपए का टारगेट दिया है. स्टॉक को 590 से 610 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह है. करीब 14450 करोड़ रुपए की मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर का 52-वीक हाई लेवल 725 रुपए है.
9 से 12 महीने में होगी धांसू कमाई!
ब्रोकरेज ने दिवाली पिक के तौर पर कंस्ट्रक्शन सेक्टर से एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग का शेयर चुना है. शेयर को 1450 से 1475 रुपए में खरीदने की सलाह दी है. शेयर पर 9 से 12 महीने की अवधि के लिए 1880 रुपए का टारगेट दिया है. दमदार ऑर्डर बुक और ऑर्डर्स के एग्जिक्युशन को देखते हुए शेयर पर खरीदारी की सलाह है. साथ ही अच्छी टॉपलाइन ग्रोथ का भी अनुमान है, जोकि 18 CAGR रह सकता है.

जिंदल शॉ के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर इंडिया ने शेयर को 350 से 362 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर 470 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. स्टील एंड आयरन प्रोडक्ट्स सेक्टर की कंपनी का शेयर आकर्षक वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहा. सिक्लिकल डिमांड और कर्ज से शॉर्ट टर्म चुनौतियों के बावजूद मार्केट लीडर है. जिंदल शॉ का मुख्य रूप से अलग-अलग रेंज में पाइप बनाने का है.
दमदार ग्रोथ आउटलुक का दिखेगा असर
ब्रोकरेज फर्म ने होटल सेक्टर से लेमन ट्री होटल्स के शेयर को पिक किया है. शेयर पर 165 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर को 122 से 127 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. लंबी अवधि में ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है. ऑक्युपेंसी रेट में सुधार और इंडस्ट्री की अच्छी स्थिति भी तेजी को सपोर्ट करेगी. ऐसे लेमन ट्री होटल्स के शेयर में खरीदारी की राय है. बता दें कि लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड, मिड-प्राइस्ड होटल चेन चलाती है.
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग है. शेयर इंडिया ने एसेट मैनेजमेंट स्टॉक पर 850 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर को 685 से 698 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. कंपनी के असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में सालाना आधार पर 54 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. SIP भागीदारी 45 फीसदी बढ़ी है.
पोर्टफोलियो में जोश भर देंगे ये स्टॉक्स
शेयर इंडिया ने खरीदारी के लिए ऑटो एंजिलरीज सेक्टर में शारदा मोटर इंडस्ट्रीज के शेयर को पिक किया है. शेयर को 2120 से 2145 रुपए की रेंज में खरीदारी की सलाह है. शेयर पर 9 से 12 महीने के लिए 2620 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. कंपनी कर्ज मुक्त है. क्षमता विस्तार पर फोकस है. वित्तीय प्रदर्शन भी लगातार बढ़िया हुआ है. इसका 52-वीक हाई 2956 रुपए है.
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर के शेयर पर शेयर इंडिया ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 9 से 12 महीने के लिए 565 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जिसे 455 से 465 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. कंपनी अभी भी निवेश के लिए बढ़िया ऑप्शन है. ब्रोकरेज के मुताबिक ईवी इंफ्रा में लीडरशिप, रिन्युएबल एनर्जी की तरफ तेजी से बदलाव और सभी बिजनेस सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ प्लान की वजह से शेयर पर बुलिश हैं.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )


Click it and Unblock the Notifications