नई दिल्ली, अक्टूबर 10। फेस्टिव सीजन आ गया है। इसके साथ ही टेलीकॉम और ई-कॉमर्स कंपनियों सहित कार कंपनियों ने भी डिस्काउंट ऑफर पेश कर दिए हैं। कई अन्य कार निर्माताओं की तरह मारुति ने भी अक्टूबर महीने के लिए अपने मॉडलों पर बेनेफिट और डिस्काउंट की शुरुआत कर दी है। दिवाली नजदीक है और कंपनी अपनी सेल्स बढ़ाना चाहती है। मगर कंपनी के ऑफर का फयादा मिलेगा ग्राहकों को। किस कार पर कितनी छूट है, वो जानने से पहले जान लीजिए कि सिलेरियो और अर्टिगा पर कोई बचत नहीं होगी।
मारुति ऑल्टो
मारुति ऑल्टो पर 25000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 43000 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। बेस मॉडल को छोड़कर, ऑल्टो के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर ये ऑफर लागू होते हैं। सीएनजी वेरिएंट पर भी समान बेनेफिट हैं, लेकिन उन पर कोई कंज्यूमर ऑफर नहीं है।
मारुति एस-प्रेसो
मारुति एस-प्रेसो पर 30000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 48000 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। ये बेनेफिट केवल एस-प्रेसो के पेट्रोल वेरिएंट पर मिलते हैं। जो लोग इसका सीएनजी मॉडल खरीदना चाहते हैं, उनके लिए एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट समान है, लेकिन कोई कंज्यूमर ऑफर उपलब्ध नहीं है।
मारुति ईको
मारुति ईको पर कोई कंज्यूमर ऑफर नहीं दिया जा रहा है। मगर कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 12500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। ये बेनेफिट केवल ईको के सीएनजी वेरिएंट पर मिलते हैं।
मारुति वैगनआर
मारुति वैगनआर पर 5000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 17500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। वैगन आर के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर ये ऑफर्स मिल रहे हैं। इसके सीएनजी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट मिल रही है, मगर सीएनजी वेरिएंट पर कंज्यूमर ऑफर नहीं मिल रहा है।
स्विफ्ट, डिजायर और विटारा ब्रेजा
मारुति स्विफ्ट पर 12000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 24,500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। मारुति डिजायर पर 7000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 19,500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। मारुति विटारा ब्रेजा पर 5000 रु का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। वहीं कार पर 10000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। यानी इस कार पर कुल मिला कर 17,500 रु तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
