Stock Market Trading; Diwali Muhurat Trading 2025 Date And Time: नवरात्रि का त्योहार शुरु हो चुका है और इसके साथ अब शेयर बाज़ार में त्योहारी सीजन के मद्देनज़र ट्रेडिंग को लेकर निवेशक नई-नई स्ट्रैटजी बनाने में जुट गए हैं। हालांकि आम तौर पर नए निवेशक या कोई भी निवेशक जो बड़ा निवेश करना चाहता है, उसके लिए वह दिवाली के समय होने वाले शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का इंतजार करता है, क्योंकि इस दिन निवेश करना काफी शुभ माना जाता है।

ऐसे में अब शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से बड़ा अपडेट सामने आ गया है। दोनों प्रमुख एक्सचेंज ने दिवाली के पावन अवसर पर होने वाली 'मुहूर्त ट्रेडिंग' के समय की घोषणा कर दी है।
बता दें कि हर साल दिवाली पर एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन होता है, जिसे एक रस्म के रूप में आयोजित किया जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजारों में नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक होती है।
किस दिन होगी 'मुहूर्त ट्रेडिंग'?
स्टॉक एक्सचेंज की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को 'मुहूर्त ट्रेडिंग' के तौर पर एक घंटे का खास ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। नए ट्रेडिंग सेशन के साथ ही नए संवत (विक्रम संवत 2082) शुरू हो जाएगा। यह हिंदू कैलेंडर का नया साल है जो दिवाली के दिन शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि 'मुहूर्त' यानी शुभ समय में ट्रेडिंग करने से निवेशकों को समृद्धि और आर्थिक बढ़त मिलती है।
'मुहूर्त ट्रेडिंग' का समय क्या है?
एक्सचेंज ने बताया है कि यह सेशन दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा। बता दें कि पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया था। हालांकि, दिवाली के दिन दोनों प्रमुख एक्सचेंज सामान्य ट्रेडिंग केलिए बंद रहेंगे।
एक्सचेंजों ने सर्कुलर में बताया कि मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए प्री-ओपन सेशन दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक रहेगा। इस दौरान शेयरों की खरीद-बिक्री हो सकती है। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशक एक घंटे के अंदर शेयर खरीद-बेच सकते हैं। वहीं, इस सत्र के दौरान वायदा कारोबार, मुद्रा कारोबार, फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग जैसी सभी वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं।

मार्केट का मानना है कि दिवाली का दिन कुछ भी नया शुरू करने के लिए आदर्श समय माना जाता है। निवेशकों को पूरे साल इस सेशन के समय की गई ट्रेडिंग से फायदा मिलता है।
मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है और यह कब से होता आ रहा है?
मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के पावन अवसर पर शेयर बाजार की एक पुरानी परंपरा है, जो पिछले 69 सालों से चल रही है। दिवाली के दिन बाजार बंद रहता है, लेकिन इसे एक घंटे के लिए खोला जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। यह ट्रेडिंग आमतौर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच होती है, लेकिन शास्त्रों के अनुरुप मुहूर्त के हिसाब से इसे तय किया जाता है और इस एक घंटे के ट्रेडिंग सेशन में इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग जैसे सेगमेंट्स में लेन-देन होता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
