Diwali Gift Ideas 2024: दिवाली आने में बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है. दिवाली के शुभ अवसर हम रिश्तेदारों और दोस्तों को अलग-अलग तरह के गिफ्ट देते और साथ में खुशिया मनाते हैं. लेकिन अकसर गिफ्ट मंहगे ही मिलते हैं.आज हम आपको ऐसे गिफ्ट आइडियाइज के बारे में बताने वाले हैं, जो सस्ते होने के साथ साथ आपके रिश्तेदार और दोस्तों को काफी पसंद आने वाले हैं.

अगर आप भी दिवाली में देने के लिए कुछ गिफ्ट आइडियाइज के बारे में जानना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का होने वाला है. ये बेहतरीन गिफ्ट आपके अपनों को काफी पसंद आने वाला है. इसके साथ-साथ इनकी कीमत भी किफायती होने वाली है.
सजावट के सामान
दिवाली के समय लोग घरों की साफ-सफाई करते हैं और इसे बेहतर दिखाने की कोशिश भी करते हैं. कई लोग इस समय दिवारों पर पेंट का काम करवाते हैं, ताकि उनका घर दिवाली में सबसे अच्छा लगे. इसके साथ ही लोग कई तरह के सजावट के सामान भी लेते हैं.
आप इन्ही सजावट के सामानों को अपनों को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं. जैसे रंग-बिरंगे लाइट, दिए, कुशन कवर इत्यादि. ऐसे गिफ्ट आपके रिश्तेदार और दोस्तों के बड़े काम आ सकते हैं. वहीं इन सामानों को घर की सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं.
जब हम कोई गिफ्ट देते हैं, तो हमेशा हमें यही उम्मीद होती है कि सामने वाला उसे इस्तेमाल करें. तो सजावट के सामान गिफ्ट में देना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
पूजा थाली या सेट
दिवाली के समय लोग शाम को मूहर्त के वक्त पूजा करते हैं. पूजा के समय कई पूजा सामग्री की जरूरत होती है. आप ये पूजा सामग्री या पूजा थाली अपनों को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं. आप चाहें तो ये पूजा थाली घर में बनाकर इसे गिफ्ट करें या फिर आप दुकान से भी अलग-अलग तरह की पूजा थाली खरीद सकते हैं.
ये आपके रिश्तेदार या चाहने वालों के काफी काम आ सकता है. वहीं उन्हें काफी पसंद आ सकता है.
इंडोर प्लांट्स
आजकल लोग इंडोर प्लांट्स को सजावट के सामान की तरह इस्तेमाल करते हैं. आपको लगभग हर घर में इंडोर प्लांट देखने को मिल जाएगें. आप इन्हें गिफ्ट के रूप में भी दे सकते हैं. ऐसे इंडोर प्लांट गिफ्ट करें, जो लकी माने जाते हों. जैसे मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और लकी बैम्बू इत्यादि.
सेल्फ केयर कीट
ये सेल्फ केयर कीट महिलाओं को गिफ्ट के रूप में काफी पसंद आ सकता है. वहीं आजकल पुरूष भी अपनी स्कीन का काफी ध्यान रखने लगे हैं. आप इस सेल्फ केयर कीट को घर में खुद से भी बना सकते हैं. वहीं बजार से भी आसानी से खरीद सकते हैं.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications