दिवाली पर घर जाने की चाहत रखने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि इस साल हवाई किराए में काफी कमी आई है. दरअसल, पिछले साल के मुकाबले इस बार औसत किराए में 20 से 25 फीसदी की कमी आई है. इसकी वजह क्षमता में इजाफा और तेल की कीमतों में गिरावट है. ऐसे में अगर अब तक आप भी फ्लाइट से दिवाली पर घर जाने की सोच रहे तो यही सही समय है, तो चलिए जान लेते हैं किन रूट्स पर फ्लाइट रूट्स में गिरावट आई है...
इन रूट्स पर सस्ता हुआ हवाई सफर
दिवाली पर इस साल कई प्रमुख रूट्स पर औसत हवाई किराए में काफी कमी आई है. उदाहरण के लिए बेंगलुरु से कोलकाता की उड़ान का किराया अब 6,319 रुपए है, जो पिछले साल 10,195 रुपए था. यानी किराए में 38% की गिरावट आई है. इसी तरह चेन्नई से कोलकाता के हवाई किराए में 36% की कमी आई है, जो 8,725 रुपए से घटकर 5,604 रुपए हो गया है.
मुंबई-दिल्ली की उड़ान का किराया अब 8,788 रुपए से कम होकर 5,762 रुपए हो गया है, जिसमें 34% की गिरावट है. दिल्ली से उदयपुर के लिए टिकट की कीमत भी 34% सस्ती हो गई है, जो अब 7,469 रुपए है.
क्यों गिरे टिकट के भाव?
हवाई किराए में गिरावट के लिए कई फैक्टर्स हैं. एजेंसी से बातचीत में इक्सिगो ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक बाजपेयी ने कहा कि पिछले साल सीमित क्षमता की वजह से दिवाली के आसपास हवाई किराए में उछाल आया था. क्योंकि गो फर्स्ट एयरलाइंस का निलंबन था. उन्होंने आगे कहा कि इस साल अतिरिक्त क्षमता की शुरूआत की वजह से पिछले साल की तुलना में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में प्रमुख हवाई मार्गों पर औसत हवाई किराए में 20-25% की कमी आई है.

कच्चे तेल की कीमत 15% तक गिरी
आलोक बाजपेयी ने कहा कि इस साल कच्चे तेल की कीमतों में कमी ने भी एयरलाइनों के लिए ऑपरेशनल कॉस्ट को काफी कम करके हवाई किराए में कमी लाने में अहम भूमिका रही. 2024 में अब तक कच्चे तेल की कीमतों में अब तक 15 फीसदी गिरावट दर्ज की जा चुकी है. ऐसे में फेस्टिव सीजन में हवाई यात्रियों को टिकट के लिए ज्यादा खर्च से राहत मिल सकती है. हालांकि, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फिलहाल क्रूड ऑयल उछाल के साथ ट्रेड कर रहे.
इन रूट्स पर ज्यादा होगा खर्च!
इस बीच चुनिंदा रूट्स के उड़ानों के लिए हवाई टिकट के रेट में 34 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. अहमदाबाद से दिल्ली के लिए टिकट प्राइस में 34 फीसदी की उछाल दर्ज की गई, जोकि 6,533 रुपए से बढ़कर 8,758 रुपए हो गया है. मुंबई से देहरादून रूट पर टिकट प्राइस 33 फीसदी बढ़कर 15,527 रुपए हो गया है, जोकि पहले 11,710 रुपए था.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications