Diwali Dhamaka Picks: दिवाली से पहले शेयर बाजार में रिकॉर्ड हाई के बाद तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स करीब 7 फीसदी तक फिसल गए हैं. बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा है. बाजार की हलचल में दमदार शेयरों पर ब्रोकरेज ने कमाई की स्ट्रैटेजी दी है. इन स्टॉक्स में लंबी अवधि में मोटी कमाई हो सकती है. बाजार की हलचल में कमाई के लिए ब्रोकरेज फर्म ने कमाई के लिए चुनिंदा शेयरों को पिक किया है...
खरीदारी के लिए धांसू स्टॉक्स
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. हालांकि, टारगेट प्राइस को घटा दिया है. इसे 5225 रुपए से घटाकर 5100 रुपए कर दिया है.
जेफरीज ने बैंकिंग सेक्टर में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को भी पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 1550 रुपए कर दिया है, जोकि पहले 1460 रुपए था. इनवेस्टेक ने प्राइवेट बैंक के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 1450 रुपए का टारगेट दिया है.
नतीजों वाले शेयर करेंगे कमाल
एचएसबीसी ने सरकारी बैंकिंग सेक्टर से बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर को पिक किया है. शेयर पर होल्ड की रेटिंग दी है. शेयर पर 270 रुपए का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि तिमाही में सरकारी बैंक का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रही. इनवेस्टेक ने भी PSU स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग दी है. इसके साथ शेयर पर 260 रुपए का टारगेट दिया है.

एचएसबीसी ने खरीदारी के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर से ओला इलेक्ट्रिक स्टॉक को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. हालांकि शेयर पर टारगेट को घटा दिया है. इसे 140 रुपए से घटाकर 110 रुपए कर दिया है.
इन स्टॉक्स में होगी कमाई
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने खरीदारी के लिए एनबीएफसी सेक्टर से भी स्टॉक चुना है. इसके तहत श्रीराम फाइनेंस के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 3725 रुपए कर दिया है, जोकि पहले 3600 रुपए था. शेयर पर नोमुरा ने भी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है, जिसने 3800 रुपए का टारगेट दिया है.
सीएलएसए ने भी लंबी अवधि के लिए दमदार स्टॉक पिक किया है. बंधन बैंक के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 240 रुपए का टारगेट दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications