Diwali Maruti Car offer: दिवाली के त्योहारी सीजन में कार सबसे ज्यादा बिकती है। यही कारण है कि सभी कार कंपनियां भारी भरकम ऑफर जारी करती हैं। ऐसे में अगर आप आजकल कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले मारुति सुजुकी के हर कार मॉडल की छूट जान सकते हैं।
मारुति की कारें देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं। ऐसे में मारुति के सभी मॉडलों में कितनी छूट इसकी जानकारी इस खबर में दी जा रही है। इस छूट में कैश डिस्काउंट सहित अन्य तरह की छूट की जानकारी दी जा रही है।

Maruti Suzuki Jimny: मारुति जिम्नी लेने पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वहीं यह ऑफर इस कार के अल्फा वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक ही सीमित है।
Maruti Suzuki Ignis: मारुति इग्निस को खरीदने पर 35,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 25,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी के लिमिटेड एडिशन पर 15,500 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, करीब 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा भी लिया जा सकता है।
Maruti Suzuki Baleno: मारुति बलेनो के किसी भी वेरिएंट को लेने पर 20,000 रुपये तक की छूट के अलावा 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का फायदा लिया जा सकता है।
Maruti Suzuki Ciaz: मारुति सियाज खरीदने पर कंपनी की तरफ से 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस के अलावा 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। इस कार को लेने पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
Maruti Suzuki Alto K10: मारुति ऑल्टो के-10 पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर K-10 के सभी वेरिएंट और सीएनजी मॉडल्स पर लागू है।
Maruti Suzuki S-Presso: मारुति एस-प्रेसो खरीदने पर 50,000 रुपये का लाभ लिया जा सकता है। इस ऑफर के तहत 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Maruti Suzuki Eeco: मारुति की इको वैन खरीदने पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस का फायदा दिया जा रहा है। यह ऑफर इस कार के सभी वेरिएंट पर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: PPF: दिवाली धमाका, सीधे मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
Maruti Suzuki Celerio: सेलेरियो पर कुल मिलाकर 59,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के तहत 35,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। मारुति यह ऑफर लोवर, मिड और टॉप वेरिएंट समेत सभी सीएनजी मॉडल्स पर दे रही है।
स्विफ्ट, डिजायर और वैगनआर: मारुति स्विफ्ट और वैगनआर खरीदने पर इस दिवाली पर करीब 25,000 रुपये की छूट जी जा सकती है। इन कारों को कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ खरीदा जा सकता है। डिजायर के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। वहीं मारुति ग्रैंड विटारा, इन्विक्टो और डिजायर सीएनजी पर कोई डिस्काउंट का फायदा नहीं दिया जा रहा है।
नोट: यह ऑफर कंपनी और डीलरशिप की तरफ से दिए जाते हैं। कई बार डीलरशिप पर बातचीत करके कुछ अन्य फायदे भी लिए जा सकते हैं। वहीं कंपनी यह ऑफर किस भी भी वक्त बदल या खत्म कर सकती हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले डीलरशिप पर बात जरूर कर लें।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications