Diwali Stocks 2025: रोशनी का महा उत्सव दिवाली बेहद करीब है और शेयर बाज़ार के निवेशक बेसब्री के साथ दिवाली के खास मौके पर अपने पोर्टफोलियो को मुनाफे की रोशनी से जगमगाना चाहते हैं। यदि आप दिवाली के इस अवसर पर कमाई कराने वाले स्टॉक्स की तलाश में हैं तो चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने पांच ऐसे ही शेयरों के नाम सुझाए हैं जिनमें दमदार रिटर्न मिलने की संभावना है।

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि शेयर बाज़ार में मौजूदा कंसोलिडेशन का दौर अगले तेजी के दौर से पहले रणनीतिक खरीदारी का अवसर दे रही है। दिवाली स्टॉक्स के चयन के बीच चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग ने एक नोट में कहा, "जैसे-जैसे हम दिवाली 2025 के करीब पहुंच रहे हैं, निफ्टी अपने डिमांड जोन से मज़बूत उछाल के बाद एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इस जारी कंसोलिडेशन को व्यापक तेजी के रुझान के भीतर एक स्वस्थ ठहराव के रूप में देखा जा सकता है।"
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि दिवाली 2026 तक निफ्टी 26,500 और 28,000 के स्तर को छू लेगा, जिससे इसमें काफ़ी तेज़ी की संभावना है।
Choice Broking Top 5 Diwali Picks: इन पांच शेयरों से रोशन होगा पोर्टफोलियो
ब्रोकिंग फर्म ने इस त्योहारी सीज़न में एक मज़बूत पोर्टफोलियो बनाने के इच्छुक निवेशकों के लिए जिन 5 शेयरों में खरीदारी की राय दी है उनमें फेडरल बैंक, सिप्ला, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल), अशोक लीलैंड और स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) शामिल है।
फेडरल बैंक (Federal Bank Share Price Target)
चॉइस ब्रोकिंग ने फेडरल बैंक को 213 रुपये पर और गिरावट में 207 रुपये पर खरीदारी की राय दी है। इसके लिए 245 रुपये पहला और फिर 255 रुपये का दूसरा टारगेट दिया है। 220 रुपये से ऊपर का ब्रेकआउट एक नई तेजी को गति दे सकता है, जबकि सपोर्ट 195 रुपये पर है।
सिप्ला (Cipla Share Price Target)
ब्रोकरेज ने सिप्ला को 1,770 रुपये और 1,850 रुपये के टारगेट के लिए 1,545 रुपये से 1,500 रुपये के दायरे में खरीदारी का सुझाव दिया है। सपोर्ट 1,410 रुपये पर है।
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd, BDL Share Price Taregt)
फर्म ने 1,700 रुपये और 1,785 रुपये के टारगेट के लिए बीडीएल के शेयरों में 1,485-1,440 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है। स्टॉक में 1,380 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट है।
अशोक लीलैंड (Ashok Leyland Share Price Target)
ब्रोकेरज फर्म ने कहा है कि निवेशक 135 रुपये पर और गिरावट में 131 रुपये के आसपास स्टॉक में खरीदारी कर सकते हैं। इस खरीदारी के लिए 151 रुपये और 158 रुपये का टारगेट रहेगा। स्टॉक में 126 रुपये पर सपोर्ट है।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL Share Price Target)
ब्रोकरेज ने 129-125 रुपये के स्तर पर सेल में पोजीशन शुरू करने की सलाह दी है और इसके लिए 147 रुपये और 153 रुपये का टारगेट दिया है। शेयर का पोजिशनल सपोर्ट 116 रुपये पर है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications