Diwali 2024 Celebration News: भारत में धूमधाम से दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दिवाली का त्यौहार बेहद खास महत्व रखता है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके साथ ही लोग अपने घर और मंदिरों में दीपक जलाते हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन भारत की ऐसी कुछ जगहें जहां पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। इन जगहों पर गणेश जी और लक्ष्मी माता का पूजन भी नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं कि ये सभी कौन-कौन सी जगह हैं।

इस राज्य में नहीं मनाते हैं दिवाली
भारत के केरल राज्य में दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इसके पीछे की वजह भी बहुत अनोखी है। माना जाता है कि केरल के राजा महाबली की दिवाली के दिन मौत हुई थी। इसके कारण तब से यहां पर दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। केरल में दिवाली न मनाने की पीछे दूसरी वजह यह भी है कि हिंदू धर्म के लोग बहुत कम हैं। जिसकी वजह से बहुत कम ही इस जगह पर दिवाली लोग मनाते हैं।
यहंं पर भी नहीं मनाते हैं दिवाली
तमिलनाडु राज्य में भी कुछ जगहों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। यहां पर ज्यादातर लोग नरक चतुदर्शी का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार. भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए इस दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है।
आपको बता दें कि, तमिलनाडु में इसे ज्यादा प्रमुखता दी जाती है, और इस दिन को लोग 'नरकासुर' के वध के रूप में मनाते हैं।
इन जगहों पर नहीं दी गई है दिवाली पर छुट्टी
देश भर में जहां दिवाली की धूम रहेगी। वहीं कुछ जगहों पर दिवाली की कोई छुट्टी घोषित नहीं की गई है। जम्मू और कश्मीर जैसे इलाकों में भी दिवाली की छुट्टी नहीं होती। यहां के लोग अपनी स्थानीय परंपराओं और त्योहारों को प्राथमिकता देते हैं।
इसके अलावा केरल में सिर्फ 1 नवंबर को दिवाली की छुट्टी घोषित की गई है। बाकी के त्योहार गोवर्धन और भाईदूज की यहां के स्कूलों में कोई छुट्टी नही है। इसके अलावा, उत्तराखंड में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आदिवासियों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में यहां आदिवासी परंपरा के पर्व-त्योहार को अधिक महत्व दिया जाता है। यही कारण है कि मेघालय और अरुणाचल प्रदेश दोनों ही जगह दिवाली की छुट्टी नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications