Diwali 2024: दिवाली के समय कई सारे ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते हैं लेकिन कई बार ये ऑफर्स मुसीबत बन सकते हैं। दिवाली शॉपिंग के समय कई लोग डिजिटल फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं। ऐसे में एनपीसीआई ने डिजिटल पेमेंट फ्रॉड से बचने के लिए कुछ खास टिप्स बताई हैं। चलिए इनके बारे में आपको भी बताते हैं।

पर्सनल जानकारी हर वेबसाइट पर शेयर न करें
दिवाली के समय अलग-अलग वेबसाइट पर अगर आप शॉपिंग कर रहे हैं तो ऑथराइज्ड वेबसाइट पर ही जानकारी शेयर करें। ऑफर के लिए साइन अप करते समय, बहुत अधिक ऐसी पर्सनल जानकारी शेयर न करें जो जरूरी नहीं है क्योंकि इससे डाटा चोरी होने का जोखिम बढ़ जाता है।
खरादरी के समय ओपन वाई-फाई यूज न करें
शॉपिंग मॉल में या फिर किसी दुकान पर अगर आप खरीदारी कर रहे हैं तो ओपन वाई-फाई नेटवर्क जैसे असुरक्षित नेटवर्क का उपयोग खरीदारी करने के लिए न करें क्योंकि इससे आपकी वित्तीय जानकारी किसी और व्यक्ति के पास भी जा सकती है।
पॉसवर्ड प्रोटेक्टेड रखें
अपने अकाउंट के लिए सरल या डिफॉल्ट पासवर्ड का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आप आसानी से किसी हैकर का निशाना बन सकते है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए हर अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं। इसके अलावा फर्जी डिलीवरी के नोटिफिकेशन से बचने के लिए हमेशा पेमेंट लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे दोबारा जांच कर लें।
पेमेंट के समय सुरक्षा है जरूरी
जब भी आप ऑनलाइन पेमेंट करें तो ये ध्यान रखें कि आप सुरक्षित रूप से डिजिटल पेमेंट कर रहे हों। आप पेमेंट के समय अपना डिजिटल पेमेंट के लिए व्यक्तिगत जानकारी साझा करने या फोन पर पैसे ट्रांसफर करने से भी बचना चाहिए। इसके साथ ही पब्लिक क्यूआर कोड की जांच करनी चाहिए। इसके अलावा बायोमेट्रिक का सावधानी से इस्तेमाल करें। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को हर एक अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications