Bonus Issue; Stocks Split And Dividend Today: गुरुवार की छुट्टी के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (3 अक्टूबर) को शेयर बाज़ार में डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू समेत कई कॉर्पोरेट एक्शन देखने को मिलेंगे।

जिन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में ऐसे कॉर्पोरेट एक्शन देखने को मिलेंगे उनमें ग्लेनमार्क फार्मा, फाइनोटेक्स केमिकल, पौषक, सुमीत इंडस्ट्रीज और शिल्पा मेडिकेयर सहित आठ कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयर आज एक्स-डेट या रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे।
फाइनोटेक्स केमिकल डिविडेंड
कंपनी 0.80 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। कंपनी ने इसके लिए 3 अक्टूबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है।
GEE Bonus Issue
कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस इश्यू घोषित किया है और आज स्ट़ॉक रिकॉऱ् डेट पर कारोबार करेगा। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर हैं उन्हें हर एक शेयर पर फ्री में एक शेयर मिलेगा।
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स डिविडेंड
फार्मा कंपनी ने पात्र शेयरधारकों को प्रति शेयर 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है और इसके लिए 3 अक्टूबर, 2025 को शेयर रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे।
पौषक बोनस इश्यू
कंपनी ने पात्र निवेशकों को 3:1 के रेशियो में बोनस इश्यू जारी करने की घोषणा की है। यानी हर एक शेयर पर फ्री में 3 शेयर मिलेंगे।
शिल्पा मेडिकेयर बोनस शेयर
कंपनी ने मौजूदा शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करेगी। इसके लिए आज स्टॉक रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेगा।
सुमीत इंडस्ट्रीज स्टॉक विभाजन
कंपनी ने 1:5 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है और आज रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेगी। यानी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर 2 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएंगे।
यूएच ज़वेरी राइट्स इश्यू
कंपनी 3 अक्टूबर की रिकॉर्ड डेट के साथ इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के ज़रिए पूंजी जुटाएगी।
शिवोम इन्वेस्टमेंट
कंपनी की रिजोल्यूशन योजना 3 अक्टूबर की रिकॉर्ड तिथि से निलंबित है और निवेशकों को नियामक अपडेट के लिए इस पर बारीकी से नज़र रखनी चाहिए।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications