Dividend Record Date, Dividend Stocks Today : शेयर बाज़ार में आज तेजी बने रहने की संभावना है और इस बीच कई कंपनियों के शेयरों में अलग-अलग खबरों व कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर एक्शन देखने को मिल सकता है।

इसी कड़ी में आज बुधवार (10 सितंबर 2025) को 10 से ज्यादा कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर एक्स-डेट के तौर पर कारोबार करेंगे। जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर निवेशकों के रडार पर रहने की संभावना है उनमें Force Motors, Gujarat State Petronet, Astra Microwave Products और Campus Activewear जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
ये तमाम कंपनियां कुल मिलाकर 56 रुपये का डिविडेंड देगी। इन कंपनियों के डिविडेंड का लाभ उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जिनके पास आज की तारीख तक इन कंपनियों के शेयर होंगे या कंपनी के रिकॉर्ड बुक में जिनका नाम होगा वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।
Force Motors Dividend 2025
ऑटोमोबाइल निर्माता Force Motors इस बार सबसे बड़ा डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति शेयर 40 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है।
इसके बाद Gujarat State Petronet Ltd ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर 5 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है, तो वहीं Credo Brands Marketing Ltd ने हर शेयर पर 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
ये कंपनियां डिविडेंड से निवेशकों को करेंगी मालामाल
- Credo Brands Marketing Ltd (Mufti) :- 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Astra Microwave Products Ltd :- 2.20 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Indobell Insulations Ltd :- 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sandur Manganese & Iron Ores Ltd :- 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- PNB Gilts Ltd :- 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Kitex Garments Ltd:- 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Sigma Solve Ltd :- 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Campus Activewear Ltd :- 0.30 रुपये का फाइनल डिविडेंड
- Share India Securities :- 0.25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड
- ZR2 Bioenergy :- 0.10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications