Dividend Stock Record Date Today : जीएसटी परिषद की बैठक शुरु होने के बीच बुधवार (3 सितंबर) को घरेलू शेयर बाज़ार में सपाट कारोबार की संभावना है। हालांकि, बीते दिन मंगलवार को कारोबारी सत्र में तेजी के बाद आखिरी समय में बिकवाली के चलते दोनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए थे।

इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसी कड़ी में आज 11 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 3 सितंबर अगस्त को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।
ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods), असाही इंडिया (Asahi India), कॉनकॉर्ड बायोटेक (Concord Biotech), वीएसटी टिलर्स (VST Tillers), पोकर्ण (Pokarna), कैरारो इंडिया (Carraro India), गीसी वेंचर्स (GeeCee Ventures) समेत 11 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
49 रुपये तक की कमाई!
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 49.15 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 49 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 3 सितंबर तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Record Date Today: ये कंपनियां भरेंगी निवेशकों की जेब
Dividend Stocks Record Date 3 Sep, Wednesday :- प्रेस्टीज एस्टेट (Prestige Estate) ने प्रति शेयर 1.80 रुपये, पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) ने प्रति शेयर 2 रुपये, असाही इंडिया (Asahi India) ने प्रति शेयर 2 रुपये, कॉनकॉर्ड बायोटेक (Concord Biotech) ने प्रति शेयर 10.70 रुपये, वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) ने प्रति शेयर 20 रुपये, पोकर्ण (Pokarna) ने प्रति शेयर 0.60 रुपये, कैरारो इंडिया (Carraro India) ने प्रति शेयर 4.55 रुपये, गीसी वेंचर्स (GeeCee Ventures) ने प्रति शेयर 2 रुपये, प्रीवेस्ट डेनप्रो (Prevest Denpro) ने प्रति शेयर 1 रुपये, केएलआरएफ (KLRF) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, इंटरनेशनल कम्बशन (International Combustion) ने प्रति शेयर 4 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
