Dividend Stock Record Date Today : ट्रम्प टैरिफ के लागू होने के बाद भारत में घरेलू शेयर बाज़ार में जारी कमज़ोरी के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (29 अगस्त) को भी गिरावट देखने को मिल सकता है। हालांकि इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन को लेकर निवेशकों के फोकस में हैं। इसी कड़ी में आज 23 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 29 अगस्त को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।

ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra), ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises), ब्लैक बॉक्स (Black Box), प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज (Protean eGov Technologies), अल्फ्रेड हर्बर्ट (Alfred Herbert), रॉयल ऑर्किड होटल्स (Royal Orchid Hotels) समेत 23 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 50.6 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 50 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 29 अगस्त तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Record Date Today: ये कंपनियां भरेंगी निवेशकों की जेब
Dividend Record Date 29 August :- प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) ने प्रति शेयर 0.07 रुपये, बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) ने प्रति शेयर 1 रुपये, व्हर्लपूल (Whirlpool) ने प्रति शेयर 5 रुपये, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) ने प्रति शेयर 2.43 रुपये, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर (Vijaya Diagnostic Centre) ने प्रति शेयर 2 रुपये, ब्लैक बॉक्स (Black Box) ने प्रति शेयर 1 रुपये, गणेश हाउसिंग (Ganesh Housing) ने प्रति शेयर 5 रुपये, हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल (Harsha Engineers International) ने प्रति शेयर 1 रुपये, प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज (Protean eGov Technologies) ने प्रति शेयर 10 रुपये, मोरपेन लेबोरेटरीज (Morepen Laboratories) ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, कैंटाबिल रिटेल (Cantabil Retail) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, नितिन स्पिनर्स (Nitin Spinners) ने प्रति शेयर 3 रुपये, सैल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, युकेन इंडिया (Yuken India) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, रॉयल ऑर्किड होटल्स (Royal Orchid Hotels) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, यूनिफोस एंटरप्राइजेज (Uniphos Enterprises) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, सुयोग टेलीमैटिक्स (Suyog Telematics) ने प्रति शेयर 1.80 रुपये, एशियन होटल्स (Asian Hotels) ने प्रति शेयर 1 रुपये, अल्फ्रेड हर्बर्ट (Alfred Herbert) ने प्रति शेयर 5 रुपये, Shilp Gravures (शिल्प ग्रेवर्स) ने प्रति शेयर 2.10 रुपये, शेट्रॉन (Shetron) ने प्रति शेयर 1 रुपये और हरियाणा लेदर (Haryana Leather) ने प्रति शेयर 1 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications