Dividend Stock Record Date Today : शेयर बाज़ार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन (25 अगस्त) को तेजी के बाद मंगलवार (26 अगस्त) को भी घरेलू शेयर बाज़ार में पॉजिटिव कारोबार रहने की संभावना है। इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन को लेकर निवेशकों के फोकस में हैं। इसी कड़ी में आज 12 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 26 अगस्त को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।

ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें वेदांत (Vedanta Dividend), जिलेट इंडिया (Gillette India Dividend), जेबीएम ऑटो (JBM Auto Dividend), गरवारे टेक्निकल फाइबर्स (Garware Technical Fibres Dividend), एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज (MAS Financial Services Dividend), इमामी पेपर( Emami Paper Dividend) समेत 12 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 91.95 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर करीब 92 रुपये की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 26 अगस्त तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Record Date Today : ये कंपनियां भरेंगी निवेशकों की जेब
Vedanta Dividend : वेदांत ने प्रति शेयर 16 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 16 रुपये मिलेंगे।
Gillette India Dividend : जिलेट इंडिया ने प्रति शेयर 47 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 47 रुपये मिलेंगे।
JBM Auto Dividend : जेबीएम ऑटो ने प्रति शेयर 0.85 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.85 रुपये मिलेंगे।
Garware Technical Fibres Dividend : गरवारे टेक्निकल फाइबर्स ने प्रति शेयर 1.50 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 1.50 रुपये मिलेंगे।
MAS Financial Services Dividend : एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज ने प्रति शेयर 0.70 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.70 रुपये मिलेंगे।
Madhya Bharat Agro products Dividend : मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट्स ने प्रति शेयर 0.10 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.10 रुपये मिलेंगे।
Krishana Phosch Dividend : कृष्णा फोश ने प्रति शेयर 0.50 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.50 रुपये मिलेंगे।
Bajaj Steel Dividend : बजाज स्टील ने प्रति शेयर 1 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 1 रुपये मिलेंगे।
Jay BharatMarut Dividend : जय भारत मारुत ने प्रति शेयर 0.70 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.70 रुपये मिलेंगे।
Transpek Dividend : ट्रांसपेक ने प्रति शेयर 20 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 20 रुपये मिलेंगे।
Emami Paper Dividend : इमामी पेपर ने प्रति शेयर 1.60 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 1.60 रुपये मिलेंगे।
Premco Global Dividend : प्रेमको ग्लोबल ने प्रति शेयर 2 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। यानी पात्र शेयरधारकों को हर शेयर पर 2 रुपये मिलेंगे।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें



Click it and Unblock the Notifications