Dividend Stock Record Date Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा H1B वीजा का फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर किए जाने के फैसले के बाद सोमवार (22 सितंबर) को शेयर बाज़ार में कमज़ोरी देखी गई थी। वहीं, अब मंगलवार (23 सितंबर) को भी घरेलू बाज़ार में मिला-जुला रूख देखने को मिल सकता है।

हालांकि, इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर डिविडेंड समेत अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन व खबरों को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसी कड़ी में आज 26 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 23 सितंबर को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।
ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें स्टील स्ट्र व्हील, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स, मोल्ड-टेक पैक, जिंदल पॉलीफिल्म, एनआईबीई, हरिओम पाइप, कॉन्फिडेंसपेट्रो, पैनोरमा स्टूडियो, पशुपति कॉटस्पिन, क्रेस्ट वेंचर्स और बेस्ट एग्रोलाइफ समेत 26 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
24 रुपये तक की कमाई!
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 24.42 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 24 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 23 सितंबर तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Stocks Record Date 23 Sept, Tuesday
स्टील स्ट्र व्हील ने प्रति शेयर 1.25 रुपये, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, मोल्ड-टेक पैक ने प्रति शेयर 2 रुपये, जिंदल पॉलीफिल्म ने प्रति शेयर 5.90 रुपये, एनआईबीई ने प्रति शेयर 1.25 रुपये, हरिओम पाइप ने प्रति शेयर 0.61 रुपये, कॉन्फिडेंसपेट्रो ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, पैनोरमा स्टूडियो ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, पशुपति कॉटस्पिन ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, क्रेस्ट वेंचर्स ने प्रति शेयर 1 रुपये, बेस्ट एग्रोलाइफ ने प्रति शेयर 3 रुपये, सैटिया इंडस्ट्रीज ने प्रति शेयर 0.20 रुपये, वेंकटेश रेफ ने प्रति शेयर 1 रुपये, फ्रेडन फार्मास ने प्रति शेयर 0.70 रुपये, गुजरात अपोलो ने प्रति शेयर 2 रुपये, लास्ट माइल एंटरप्राइजेज ने प्रति शेयर 0.02 रुपये, आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, मोल्ड टेक टेक ने प्रति शेयर 1 रुपये, एचपी एडेसिव्स ने प्रति शेयर 0.40 रुपये, ढाबरिया पॉली ने प्रति शेयर 0.70 रुपये, ग्रोवी इंडिया ने प्रति शेयर 0.10 रुपये, शेल्टर फार्मा ने प्रति शेयर 0.35 रुपये, कार्गोट्रांस मैरीटाइम ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, इनानी मार्बल्स ने प्रति शेयर 0.04 रुपये, ज़ोडियाक वेंचर्स ने प्रति शेयर 0.10 रुपये और एसपी कैपिटल फाइनेंस ने 0.50 प्रति शेयर रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications