Dividend Stock Record Date Today : तीन दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते और सितंबर महीने के पहले कारोबारी दिन सोमवार (1 सितंबर) को घरेलू शेयर बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए थे। ऐसे में आज यानी मंगलवार (2 सितंबर) को बाज़ार में तेजी की संभावना है।

इस बीच आज कई कंपनियों के शेयर अलग-अलग कॉरपॉरेट एक्शन को लेकर निवेशकों के फोकस में रहेंगे। इसी कड़ी में आज 18 स्टॉक्स डिविडेंड को लेकर बाज़ार के रडार पर हैं, क्योंकि इन कंपनियों के शेयर एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार कर रहे हैं। इन कंपनियों ने डिविडेंड को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए 2 सितंबर अगस्त को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था।
ऐसे में जिन कंपनियों के शेयर डिविडेंड को लेकर आज एक्स-डेट/रिकॉर्ड डेट के तौर पर कारोबार करेंगे उनमें दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स (Deepak Fertilisers and Petrochemicals), रत्नमणि मेटल (Ratnamani Metal), गेब्रियल इंडिया (Gabriel India), जीएनएफसी (GNFC), ईपीएल (EPL), आयन एक्सचेंज (Ion Exchange), अजमेरा रियल्टी (Ajmera Realty) समेत 18 कंपनियों के नाम शामिल हैं।
ये सभी कंपनियां कुल मिलाकर 70.20 रुपये का डिविडेंड देगी। ऐसे में यदि इन कंपनियों के शेयर आपके पोर्टफोलियो में आज तक हैं तो आपको हर शेयर पर 70 रुपये से अधिक की कमाई हो सकती है। हालांकि आज 2 सितंबर तक जिस भी निवेशक के पास इन कंपनियों के शेयर होंगे उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा। आज खरीदे गए शेयर पर निवेशकों को इस कॉरपॉरेट एक्शन का लाभ नहीं मिल पाएगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर होंगे। ऐसे में कंपनी द्वारा तय रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे।
Dividend Record Date Today: ये कंपनियां भरेंगी निवेशकों की जेब
Dividend Stocks Record Date 2 Sep, Tuesday :- दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स (Deepak Fertilisers and Petrochemicals) ने प्रति शेयर 10 रुपये, रत्नमणि मेटल (Ratnamani Metal) ने प्रति शेयर 14 रुपये, गेब्रियल इंडिया (Gabriel India) ने प्रति शेयर 2.95 रुपये, जीएनएफसी (GNFC) ने प्रति शेयर 18 रुपये, ईपीएल (EPL) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, आयन एक्सचेंज (Ion Exchange) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, अजमेरा रियल्टी (Ajmera Realty) ने प्रति शेयर 4.50 रुपये, हिकाल (Hikal) ने प्रति शेयर 0.80 रुपये, यशो इंडस्ट्रीज (Yasho Industries) ने प्रति शेयर 0.50 रुपये, पनामा पेट्रोकेम (Panama Petrochem) ने प्रति शेयर 3 रुपये, त्रिभुवनदास (Tribhovandas) ने प्रति शेयर 2.25 रुपये, क्रिस्टल इंटीग्रा (Krystal Integra) ने प्रति शेयर 1.50 रुपये, रेडियंट कैश (Radiant Cash) ने प्रति शेयर 2.50 रुपये, टीपीएल प्लास्टेक (TPL Plastech) ने प्रति शेयर 1 रुपये, मोडिसन (Modison) ने प्रति शेयर 2 रुपये, बंसल रूफिंग (Bansal Roofing) ने प्रति शेयर 1 रुपये, पृथ्वी एक्सचेंज (Prithvi Exchange) ने प्रति शेयर 1 रुपये और मुकेश बाबू फाइनेंशियल सर्विसेज (Mukesh Babu Financial Services) ने प्रति शेयर 1.20 रुपये डिविडेंड देने की घोषणा की है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications